RCB Home Matches Shifted From Bengaluru: भारत में क्रिकेट का त्यौहार 22 मार्च से शुरू होगा। नए सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि 25 मार्च को फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरा मैच अपने घर में खेलने उतरेगी। RCB फैंस अपने फेवरेट बल्लेबाज विराट कोहली को एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए देखने वाले हैं, लेकिन उससे पहले RCB फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। यह भी हो सकता है कि इस बार बैंगलोर के मैच के शेड्यूल में बदलाव किया जाए। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बेंगलुरु में पानी का बड़ा संकट है।
पानी की बढ़ी समस्या
25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु स्थिति एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर होम ग्राउंड में पहला मैच खेलने उतरेगी, लेकिन उससे पहले कर्नाटक की राजधानी पानी के बड़े संकट से जूझ रही है। जिसका असर RCB और पंजाब किंग्स के पहले मैच पर भी पड़ सकता है। हालांकि जल संकट से निपटने के लिए कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने आपातकाल बैठक बुलाई है। मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के बाद ही इस मुद्दे पर कोई बयान दिया जा सकता है। बैठक से पहले इस मुद्दे पर कोई भी बयान नहीं दिया जा सकता है। अब यहां से यह देखना होगा कि क्या बैंगलोर के मैचों का शेड्यूल में बदलाव किया जाता है या फिर उनके होम ग्राउंड में बदलाव किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- RCB इस बार खेल सकती है प्लेऑफ, हारकर भी हो सकती है एंट्री
क्यों बढ़ा पानी का संकट
बताया जा रहा है कि इस बार कर्नाटक काफी कम बारिश हुई है। जिसके चलते शहर भर में पानी के टैंकरों की मांग भी काफी बढ़ गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पानी के टैंकर इस समय 1500 से 1800 रुपये का मिल रहा है। वहीं पहले यही पानी के टैंकर 700 से 800 रुपये में आसानी से मिल जाया करते थे। बता दें कि अगर आईपीएल मैच के दौरान भी बेंगलुरु में पानी की समस्या इस प्रकार से बनी रहेगी तो इसका प्रभाव आईपीएल मैचों पर भी पड़ सकता है। हालांकि अब देखना यह होगा कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन आईपीएल मैचों से पहले इस समस्या का सामना किस प्रकार से करती है।
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में बन रहा नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास
RCB को पहले खिताब का इंतजार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 16 सीजन में एक बार फिर आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। हालांकि इस टीम ने अब तक तीन बार आईपीएल का फाइनल खेला है, लेकिन फाइनल में एक भी बार जीत नहीं पाई है। बैंगलोर ने 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल का फाइनल खेला था। हालांकि आरसीबी के फैंस को 17वें सीजन में एक बार फिर अपनी टीम से उम्मीद होगी कि वह इस बार खिताब जीतने में कामयाब होगी और 16 सीजन से चले आ रहे लंबे इंतजार 17वें सीजन में पूरा होगा।
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
23 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines