RCB इस बार खेल सकती है प्लेऑफ, हारकर भी हो सकती है एंट्री

RCB Can Qualify Playoff: दिल्ली कैपिटल्स से रोमांचक मैच में 1 रन से हारने के बाद भी रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर का प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका बचा हुआ है। वहीं यूपी वॉरियर्स के लिए भी प्लेऑफ खेलने की उम्मीद पूरी तरह से जिंदा है।

WPL 2024 Royal Challengers Bangalore Still Qualify Playoff

Royal Challengers Bangalore

विज्ञापन

WPL 2024, RCB Can Qualify Playoff: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। डब्ल्यूपीएल 2023 की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस पहले और दूसरे स्थान पर हैं। जबकि स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि उनको प्लेऑफ खेलने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। जबकि तीसरे स्थान के लिए यूपी वॉरियर्स भी दौड़ में बनी हुई है।

बता दें कि रविवार को खेले गए 17वें मुकाबले में बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में 1 रन से हराया था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है, लेकिन तीसरे स्थान के लिए अभी तक एक टीम का स्थान रिक्त है, जिसमें बैंगलोर या यूपी वॉरियर्स में से एक अपनी जगह पक्की कर सकती है।

विज्ञापन

बैंगलोर का नेट रेट बेहतर

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन 7 मुकाबले खेले हैं। उनमें से 3 में जीत और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बैंगलोर का नेट रन रेट +0.027 का है। जिसकी वजह से वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि उनको प्लेऑफ खेलने के लिए 12 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर कायम रहेगी और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी, लेकिन वहीं बैंगलोर को प्लेऑफ में जाने के लिए यूपी वॉरियर्स को गुजरात जाइंट्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारना होगा।

विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स उम्मीद भी जिंदा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह ही यूपी वॉरियर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जिंदा है। वॉरियर्स इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उन्होंने भी बैंगलोर की तरह की 7 में से 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 में उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा है। वॉरियर्स का नेट रेट -0.365 है। जिसकी वजह से वह चौथे स्थान पर हैं। अगर वॉरियर्स को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें गुजरात जाइंट्स के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं यूपी के फैंस को दुआ करनी होगी कि बैंगलोर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिले। जिसके बाद वह आसानी से तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है और प्लेऑफ में खेल सकती है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस और दिल्ली ने बनाई प्लेऑफ में जगह

डब्ल्यूपीएल 2023 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ही खेला गया था। जिसमें फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने खिताब उठाया था। इस बार भी पॉइंट्स टेबल में यह दोनों टीमें टॉप टू में काबिज हैं। जहां दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 5 मैच जीतकर पहले स्थान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस भी 7 में से 5 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर कायम हैं। नेट रेन दिल्ली कैपिटल्स का बेहतर होने की वजह से वह पहले स्थान पर है। अब उम्मीद की जा रही है कि इस बार का फाइनल भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जा सकता है। बता दें कि डब्ल्यूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ