International Cricket Stadium Ghaziabad BCCI Vice President Puts Foundation Stone

गाजियाबाद में बन रहा नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

New International Cricket Stadium Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास हो गया है। एनसीआर या फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नया स्टेडियम मिलने वाला है। इसका निर्माण गाजियाबाद में हो रहा है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसका शिलान्यास किया।

New International Cricket Stadium Ghaziabad: गाजियाबाद को नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के रूप में एक खास सौगात मिलने वाली है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस स्टेडियम का शिलान्यास किया। वहीं इस स्टेडियम के शिलान्यास के मौके पर सांसद वीके सिंह भी मौजूद थे। गाजियाबाद का यह पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा। जबकि एनसीआर में दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम का बाद यह दूसरा स्टेडियम बनने जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है।

विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए खास सौगात बताया। उन्होंने कहा कि पूर्वीय उत्तर प्रदेश में वाराणसी में स्टेडियम बन रहा है। जबकि सेंट्रल यूपी में लखनऊ और कानपुर में स्टेडियम पहले से ही मौजूद है। ऐसे में यूपी का यह चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने वाला है। देखें इसको लेकर पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ