MI vs RCB: आखिरी गेंद पर आरसीबी की स्टार खिलाड़ी ने दी मुंबई को शिकस्त, 3 विकेट से जीता पहला मुकाबला

MI vs RCB Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 9 जनवरी को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच भिड़ंत हुई. आरीसीबी ने पहले मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत हासिल कर ली. आखिरी गेंद पर आरीसीबी की स्टार खिलाड़ी ने टीम की जीत सुनिश्चित की.

WPL 2026 RCB vs MI

WPL 2026 RCB vs MI

MI vs RCB: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला 9 जनवरी को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 154 रन बनाए थे. मुंबई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर खासा प्रभावित नहीं कर सकीं, जबकि आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना भी फ्लॉप हो गईं. इसके बाद आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लर्क ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.

विज्ञापन

निकोला कैरी और सजीवन सजना ने खेली अहम पारी

मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज अमीलिया केर 4 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया था. इसके अलावा गुनालन कमलिनी ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं नैट साइवर ब्रंट ने 3 गेंदों में 4 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. हालांकि लोअर मिडिल ऑर्डर में सजीवन सजना ने 25 गेंदों में 45 और निकोला कैरी ने 29 गेंदों में 40 रन बनाए. दोनों की अहम पारी की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे. आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लर्क ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

आखिरी गेंद पर आरसीबी ने मारी बाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को औसतन शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज ग्रैस हैरिस और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े. हैरिस ने 12 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि मंधाना ने 13 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली. वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं दयालन हेमलता ने भी खास प्रभावित नहीं किया और 4 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लर्क ने 44 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. ऐसे में नादिन डी क्लर्क ने अहम भूमिका निभाते हुए आरसीबी को 3 विकेट से जीत दिला दी. टीम को जब 1 गेंद में 1 रन बनाने थे तब उन्होंने चौका मारकर टीम की जीत में अहम रोल अदा किया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ