2 साल बाद विराट कोहली ने उठाया चौंकाने वाला कदम, खास पोस्ट से सोशल मीडिया पर मच गई सनसनी!

Virat Kohli Post Viral: विराट कोहली सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहते हैं और ज्यादा पोस्ट नहीं डालते हैं. अब कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अपनी कुछ फोटो डालकर फैंस के बीच सनसनी मचा दी है. उन्होंने अपने फैंस को न्यू ईयर का खास गिफ्ट दे दिया है और सालों बाद स्पेशल पोस्ट डाली है.

Virat Kohli Post Viral

विराट की पोस्ट ने मचाई सनसनी

Virat Kohli Post Viral: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत में अब सिर्फ दो दिन का समय रह गया है. विराट कोहली पर इस सीरीज में सभी की नजर है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे श्रृंखला में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्हें प्लेयर ऑफ ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रनों की बारिश करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. कोहली ने खुद प्रैक्टिस की फोटो डाली और ये फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

विज्ञापन

विराट कोहली की पोस्ट ने मचाई सनसनी

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के प्रैक्टिस सेशन की तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसे देख फैंस एकदम हैरान रह गए. विराट ने पिछले दो साल से सोशल मीडिया पर सीमित पोस्ट ही डाल रहे थे. वो सिर्फ एडवर्टाइजमेंट, अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो, या भारत की जीत से जुड़ी फोटो डालते थे. कई फैंस इसी वजह से निराश रहते थे कि कोहली सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़ी अन्य तस्वीरें पोस्ट नहीं करते थे. जब कोहली ने इन सभी चीजों से हटकर अभ्यास सत्र की फोटो डाली, तो फैंस बेहद खुश हो गए.

विज्ञापन

वडोदरा पहुंच चुके हैं विराट कोहली

विराट कोहली पहले वनडे मैच के लिए कुछ दिनों पहले वडोदरा पहुंच चुके हैं. उन्होंने आते ही तैयारी शुरू कर दी. बता दें कि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी जैसे केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल भी वनडे सीरीज से पहले पसीना बहाते हुए नजर आए हैं. विराट का वडोदरा में धमाकेदार स्वागत हुआ और उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

विज्ञापन

कोहली का आखिरी 4 वनडे मैचों में प्रदर्शन

विराट कोहली के लिए वनडे अंतर्राष्ट्रीय में आखिरी 4 मुकाबले बेहद शानदार रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 नवंबर को तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन की पारी खेली थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में उन्होंने शतक जड़ा और तीसरे मुकाबले में वो नाबाद 65 रन बनाने में सफल हुए. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दो मैच खेले, जहां उनका स्कोर 131 और 77 रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ