WPL 2026: स्मृति मंधाना की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली को हराया, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

RCB beat Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को मैच नंबर 11 में 8 विकेट से हराकर 2 अंक हासिल कर लिए. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम किरदार प्ले किया.

WPL 2026

WPL 2026

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 17 जनवरी को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. दिल्ली की ओर से शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि आरसीबी की ओर से स्मृति मंधाना ने गर्दा उड़ाया. आरसीबी ने सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल कर ली. इसी के साथ अंक तालिका का भी हाल बदल गया.

विज्ञापन

आरसीबी ने दर्ज की जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 41 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जबकि लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंदों में 36 रन बनाए. इसके अलावा दिल्ली का कोई भी बैटर खासा प्रभावित नहीं कर सका. आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने 3 और सायली सतघारे ने 3 विकेट लिए.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर ही 169 रन बना दिए. सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 1 और स्मृति मंधाना ने 61 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा जॉर्जिया वॉल ने 42 गेंदों में 54 रन बनाए थे. आरसीबी ने इस तरह 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. आरसीबी ने सीजन की चौथी जीत हासिल की, जिससे वह अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है.

विज्ञापन

ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल

आरसीबी 4 जीत और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर मुंबई 4 अंक के साथ विराजमान है, जबकि तीसरे स्थान पर गुजरात जायंट्स 4 और चौथे स्थान पर यूपी वॉरियर्स 4 अंक के साथ बनी हुई है. वहीं, दिल्ली 2 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.

स्थानटीममैच (P)जीत (W)हार (L)कोई परिणाम नहीं (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)
1RCBW (आरसीबी)44008+1.600
2MIW (मुंबई इंडियंस)52304+0.151
3GGTW (गुजरात जायंट्स)42204-0.319
4UPW (यूपी वॉरियर्स)52304-0.483
5DCW (दिल्ली कैपिटल्स)41302-0.856

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इंदौर के ‘किंग’हैं शुभमन गिल, करो या मरो मैच में बचाएंगे टीम इंडिया की लाज!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ