बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उठाया बड़ा कदम, ICC को दिया अब ये सुझाव

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और आईसीसी के बीच तनाव जारी है. बाग्लादेश ने पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया था. अब बांग्लादेश ने आईसीसी को एक और सुझाव दिया है.

Cricket News (30)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां चरम पर हैं. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत नहीं आना चाहती है और अपने सभी मुकाबले श्रीलंकाई धरती पर खेलना चाहती है. ऐसे में आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात की है, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए आईसीसी को सुझाव दिया है.

विज्ञापन

आईसीसी को बीसीबी ने दिया सुझाव

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने ग्रुप बदलने के लिए कहा है. बीसीबी ने यह प्रस्ताव शनिवार को ढाका में आईसीसी प्रतिनिधियों के साथ हुई एक मीटिंग के दौरान रखा. बांग्लादेश ने आईसीसी से कहा कि उन्हें आयरलैंड की जगह ग्रुप सी में रखा जाए ताकि वे अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल सकें. आयरलैंड विश्व कप में अपने मुकाबले कोलंबो में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और ओमान के खिलाफ खेलने वाली है. इसके अलावा आयरलैंड का आखिरी ग्रुप स्टेज में मुकाबला कैंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ होना है.

विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश वर्तमान में ग्रुप बी में है. बांग्‍लादेश को अपने मुकाबले कोलकाता में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड से खेलने है. इसके बाद मुंबई में बांग्‍लादेश का मुकाबला नेपाल से होना है.

बीसीबी ने बयान किया जारी

बीसीबी ने बयान जारी करते हुए कहा “बीसीबी ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अपने अनुरोध को दोहराया. बोर्ड ने टीम, बांग्लादेशी फैंस और मीडिया की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश सरकार के विचारों और चिंताओं को भी शेयर किया.”

विज्ञापन

क्या है विवाद?

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के बाद भारत में मुस्ताफिजुर रहमान का विरोध हुआ था, जो आईपीएल 2026 में केकेआर की ओर से खेलने वाले थे. लेकिन बाद में उन्हें बीसीसीआई के कहने पर केकेआर ने रिलीज कर दिया. इस मामले के बाद से बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया.

विज्ञापन

विश्‍व कप में बांग्‍लादेश का शेड्यूल

बांग्‍लादेश बनाम वेस्‍टइंडीज: 7 फरवरी, कोलकाता
बांग्‍लादेश बनाम इटली: 9 फरवरी, कोलकाता
बांग्‍लादेश बनाम इंग्‍लैंड: 14 फरवरी, कोलकाता
बांग्‍लादेश बनाम नेपाल: 17 फरवरी, मुंबई

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप ए: भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान.
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान.
ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल.
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ