खिलाड़ियों की आपसी दूरियों ने बिगाड़ा मुंबई इंडियंस का IPL 2026 सीजन? सिर्फ हार्दिक नहीं, टीम से बाहर होंगे कई दिग्गज!

MI Concerned Over Info Leaks: IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस में कुछ बदलावों के संकेत मिल रहे हैं. टीम में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं और इन बातों का लीक होना MI मैनेजमेंट को पसंद नहीं आ रहा है. यह मुंबई इंडियंस के इस सीजन खराब प्रदर्शन का एक कारण हो सकता है.

Hardik Pandya Rohit Sharma (1)
1 / 6

MI Concerned Over Info Leaks: मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 भूलने लायक रहा. 5 बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही. कई बड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा, वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठे. ऐसे संकेत मिल रहे थे कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं था और खिलाड़ियों के बीच तनाव साफ तौर पर नजर आ रहा था. अब खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने से बहुत ज्यादा नाराज हैं.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या नहीं होंगे MI के कप्तान?

हार्दिक पांड्या नहीं होंगे MI के कप्तान?2 / 6

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. बताया जा रहा है कि हार्दिक ने बीच सीजन में MI को बता दिया था कि वो अब कप्तानी नहीं करेंगे. उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबर भी सामने आई थी.

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम की बातें हो रही हैं लीक!

ड्रेसिंग रूम की बातें हो रही हैं लीक!3 / 6

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रेसिंग रूम की अंदरूनी बातें बाहर आना फ्रेंचाइजी के अहम सदस्यों को पसंद नहीं आ रहा है. अमूमन टीमों की बातें अंदर रहती हैं लेकिन IPL 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में तनाव की खबरें लगातार सामने आई हैं.

MI के ड्रेसिंग रूम में तनाव स्पष्ट नजर आ रहा है

MI के ड्रेसिंग रूम में तनाव स्पष्ट नजर आ रहा है4 / 6

TOI को एक सोर्स ने बताया, 'हर एक टीम के ड्रेसिंग रूम में मतभेद होते हैं लेकिन जब से हार्दिक पांड्या वापस आए हैं, तब से कड़वाहट और मतभेद साफ तौर पर नजर आ रहे हैं. लगातार चीजों का लीक होना बड़ी परेशानी है.'

विज्ञापन

खिलाड़ियों के व्यवहार से खुश नहीं MI

खिलाड़ियों के व्यवहार से खुश नहीं MI5 / 6

कई बार सोशल मीडिया पर MI के खिलाड़ियों ने इमोजी पोस्ट करके फैंस को संकेत दिए हैं कि सबकुछ ठीक नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस नहीं चाहती कि यह मामला लोगों के बीच आए. वो खिलाड़ियों के व्यवहार से खुश नहीं हैं.

सीनियर खिलाड़ियों की भी बढ़ेगी मुश्किल!

सीनियर खिलाड़ियों की भी बढ़ेगी मुश्किल!6 / 6

हार्दिक पांड्या के MI छोड़ने की खबर खूब चर्चा का विषय बनी है. इस बीच रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि मैनेजमेंट द्वारा सीनियर खिलाड़ियों को भी निर्देशों का पालन करने और कोच की बात मानने की सलाह दी गई है. अगर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी उनकी बात नहीं मानते हैं, तो उनके लिए भी टीम के दरवाजे बंद हो सकते हैं. अगर बातें मैनेजमेंट के किसी सदस्य की से लीक हुई, तो उनका भी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन