चालाकी कर रहे कीवी खिलाड़ी को जड्डू ने दिखाई 'औकात', बिजली की रफ्तार से किया रन आउट, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन जडेजा ने शानदार रन आउट किया

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा की फिरकी गेंदबाजी का जादू चला। उन्होंने शानदार अंदाज में न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट चटकाया। दरअसल कीवी बल्लेबाज दो रन लेने के प्रयास कर रहा था। लेकिन जडेजा ने अपनी चतुराई से विलियम ओ’रूर्के को पवेलियन लौटा दिया।

विज्ञापन

जडेजा का शानदार रन आउट

इस मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार रन आउट किया। दरअसल 69.3 ओवर में जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान ग्लेन फिलिप्स को गेंड डाली। उन्होंने दो रन लेने का प्रयास किया। लेकिन फिलिप्स की ये कोशिश बेकार हो गई। दो रन लेने के प्रयास में फिलिप्स ने अपने साथी खिलाड़ी को रन आउट करा दिया। जडेजा के सामने चालाकी करना कीवी खिलाड़ी को मंहगा पड़ गया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

तीसरे दिन जडेजा का शानदार प्रदर्शन

जडेजा ने तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम को बांध कर रखा। जडेजा ने 19.4 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में जडेजा ने 18 ओवर में 53 रन खर्च किए थे। लेकिन उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन

भारत को मिला 359 रनों का लक्ष्य

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 255 रनों पर सिमट गई थी। भारत को दूसरा मैच जीतने के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा 16 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा जायसवाल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। जायसवाल 28 गेंद में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ