Ravindra Jadeja IPL 2025: भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन रविंद्र जडेजा ने चेपॉक के मैदान पर इतिहास रच डाला है। जडेजा आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस लीग में 3 हजार रन और 100 विकेट चटकाए हैं। जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ खेली 25 रन की पारी में यह खास उपलब्धि को अपने नाम किया। हालांकि, गेंद से जडेजा का दिन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने 3 ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 37 रन लुटाए।
जडेजा बने पहले खिलाड़ी
रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में इतिहास रच डाला है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जडेजा ने 25 रन बनाने के साथ ही बड़ा कारनामा कर डाला है। जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस लीग में 100 विकेट लेने के साथ ही 3 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। 19 गेंदों का सामना करते हुए जड्डू ने दो चौके और एक सिक्स की मदद से 25 रन बनाए। हालांकि, गेंद से जडेजा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में 37 रन लुटाए।
आरसीबी ने भेदा चेपॉक का किला
आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मैच में 50 रन से हराया। चेपॉक के मैदान पर आरसीबी ने 17 साल बाद जीत का स्वाद चखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 196 रन लगाए। टीम की ओर से रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 51 रन ठोके। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट झटके, जबकि यश दयाल ने दो विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
21 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: सैमसन ने जड़ा अर्धशतक, ईशान भी मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines