Ranji Trophy 2024: श्रेयस अय्यर के लिए आई खुशखबरी, खत्म हुआ 11 महीने का इंतजार

Ranji Trophy 2024: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। वो इस समय मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे है।

ind vs - 2024-10-19T184230.137

Shreyas Iyer: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही श्रेयस अय्यर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम इंडिया से भी ड्रॉप कर दिया गया है। घरेलू क्रिकेट में भी वो लगातर फ्लॉप हो रहे थे। इसी बीच रणजी ट्रॉफी में उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ शतक बना दिया है। उनकी खराब फॉर्म को लेकर काफी ज्यादा सवाल उठ रहे थे।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने दिए फॉर्म में वापसी के संकेत

रणजी ट्रॉफी 2024/25 के दूसरे दौरे में मुंबई का मुकाबला महाराष्ट्र से हो रहा है। इस मैच में 131 गेंदों पर शतक लगाया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। ये उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 14वां शतक है। उन्होंने आखिरी बार शतक 11 महीने पहले बनाया था।

विज्ञापन

हाल में ही श्रेयस अय्यर ने दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में भी हिस्सा लिया था। यहां पर भी वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। उनकी खराब फॉर्म की वजह से उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया गया था। ऐसे में अब उन्हें एक बार फिर से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए लगातार इसी तरह का प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

पिछली 10 पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं अय्यर

श्रेयस अय्यर के लिए ये शतक काफी राहत भरी खबर है क्योंकि वो पिछली 10 फर्स्ट क्लास पारियों में वो तीन बार बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी भी बनाई थी। श्रेयस अय्यर ने दलीप ट्रॉफी 2024-25 में तीन मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 25.66 की औसत से सिर्फ 154 रन बनाए थे।

विज्ञापन


ईरानी ट्रॉफी में उन्होंने पहली पारी में फिफ्टी बनाई थी, लेकिन दूसरी पारी में वो 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में भी वो पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ खेला था आखिरी टेस्ट

टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल फरवरी में खेला था। इसके बाद से ही वो टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें मौका मिला था। इस सीरीज में भी वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ