रजत पाटीदार ने पकड़ा धांसू कैच, विराट कोहली भी देखकर कहेंगे 'वाह', वीडियो वायरल

Rajat Patidar: रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी फाइनल 2025 में एक शानदार कैच लपका। अब उनके कैच की तारीफ क्रिकेट के गलियारों में तेजी के साथ वायरल हो रही है।

cricket News - 2025-09-11T170627.219

Rajat Patidar: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में रजत पाटीदार सेंट्रल जोन की अगुवाई कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सेंट्रल जोन ने कमाल कर दिया। इसके बाद सेमीफाइनल में भी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। वहीं अब साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में भी पाटीदार साउथ जोन के खिलाफ शानदार कप्तानी कर रहे हैं। 11 सितंबर से खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में रजत ने पहले दिन शानदार कैच लपक लिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रजत पाटीदार ने पकड़ा धांसू कैच

दरअसल, साउथ जोन इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही थी। 48.2 ओवर में कुमार कार्तिकेय साउथ जोन के बल्लेबाज सलमान निजार को गेंद डालते हैं। निजार फ्रंट फुट निकालकर डिफेंस करते हैं। लेकिन वह गेंद को बल्ले से मिडिल करने में असफल हो जाते हैं। इस दौरान गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर हवा में जाती है। शॉर्ट लेग की दिशा में सेंट्रल जोन का एक फील्डर कैच लेने में असफल हो जाता है। गेंद इस खिलाड़ी के हाथ से छटक जाती है। इस दौरान रजत पाटीदार अपने दिमाग का तेजी से इस्तेमाल कर हवा में डाइव मारकर धांसू कैच पकड़ लेते हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट कोहली अगर ये कैच दखेंगे तो वह भी तारीफ करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन

सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय ने की शानदार गेंदबाजी

वेस्ट जोन की ओर से सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय ने बेहतरीन गेंदबाजी की। कुमार ने 21 ओवर में 53 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि सारांश ने 24 ओवर में 49 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। दोनों की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ जोन के बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए। कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा पाया। यही वजह रही कि साउथ जोन पहली पारी में 63 ओवर में 149 रनों पर सिमट गई। वहीं सेंट्रल जोन 19 ओवर में 50 रन बिना किसी नुकसान के बना चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ