RCB vs PBKS: रजत पाटीदार ने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर सका, बेंगलुरु के मैदान पर रच दिया इतिहास

Rajat Patidar: रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इतिहास रच दिया। उन्होंने बड़ा कारनामा भी अपने नाम किया और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

IPL 2025 (83)

Rajat Patidar: शुक्रवार 18 अप्रैल को आईपीएल 2025 का कारवां एम चिन्नास्वामी मैदान पर पहुंचा, जहां पर आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि बारिश की वजह से मैच 20 ओवर का नहीं बल्कि 14 ओवर का खेला जा रहा है। टॉस पंजाब ने जीता और मेजबान आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया। इस मैच में आरसीबी ने बल्लेबाजी की और रजत पाटीदार ने भी इतिहास रच दिया। वह बड़ा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

रजत पाटीदार ने रचा इतिहास

रजत पाटीदार ने इस मैच में अपने 1 हजार आईपीएल रन पूरे किए। पाटीदार आईपीएल में 35 से ज्यादा की औसत और 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 1 हजार रन पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पाटीदार से पहले ये कारनामा किसी भी भारतीय ने नहीं किया था।

विज्ञापन

हालांकि पाटीदार इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 18 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का अपने नाम किया। पाटीदार ने 127.77 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzzofficial)

विज्ञापन

आरसीबी ने बनाए इतने रन

अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 14 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। आरसीबी की ओर से सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए, जबकि विराट कोहली 3 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में भी कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका। लेकिन नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड ने कमाल कर दिया। उन्होंने 26 गेंदों में शानदार 50 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के के अलावा 3 चौके अपने नाम किए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.30 का रहा। डेविड की ही पारी की बदौलत आरसीबी सम्मानजक स्कोर तक पहुंच सकी। पंजाब किंग्स को मैच जीतने के लिए 14 ओवर में 96 रन बनाने होंगे। पंजाब के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह जैसे बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ