PBKS vs RR: पंजाब किंग्स के आगे राजस्थान का हल्ला बोल, संजू की सेना ने 50 रनों से दी शिकस्त

PBKS vs RR: 5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। संजू की सेना ने अय्यर की टीम के घुटने टेकवा दिए।

IPL 2025 (83)

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के मैच नंबर 18 में आमने सामने थे। पंजाब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसकी वजह से राजस्थान ने मुकाबला 50 रनों से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

राजस्थान ने बनाए थे 205 रन

राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने 45 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जबकि संजू ने 26 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा रियान पराग ने संभाला। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 25 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। जबकि ध्रुव जुरेल ने 5 गेंदों में 13 रन बनाए।

विज्ञापन

पंजाब ने गंवाया मैच

20 ओवर में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की ओर से प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए। प्रियांश को पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने क्लीन बोल्ड कर दिया और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 16 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली। अय्यर भी इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके। वह 5 गेंदों में 10 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए। इसके बाद नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला। वढेरा ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए और ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। पंजाब की टीम 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

पंजाब की ओर से लॉकी फॉर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 37 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और मार्को यान्सन ने 1-1 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान की ओर से धमाल मचाया। उन्होंने पहले ही ओवर में प्रियांश और अय्यर को क्लीन बोल्ड कर तहलका मचाया था। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। जबकि संदीप शर्मा और महीश तीक्षणा को 2-2 सफलता मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ