Rahul Tewatia Insta Story: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजहेद की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में रही है। जिसमें वह इजराइल के राफा पर हुए हमले को लेकर दुख जताती नजर आ रही थीं। कई क्रिकेटर और सेलिब्रिटीज इजराइल के हमले की निंदा कर ‘ऑल आइज ऑन राफा’ वाला पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद दूसरी ओर Hindus in Pakistan भी ट्रेंड कर रहा है। अब इस ट्रेंड के जरिए गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने भी अपनी भावनाएं बताने की कोशिश की है।
सभी की नजरें पाकिस्तान के हिंदुओं पर…
दरअसल, राहुल तेवतिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें लिखा है- All Eyes On Hindus in Pakistan लिखा है। यानी सभी की नजरें पाकिस्तान के हिंदुओं पर हैं। राहुल तेवतिया ने इस स्टोरी के जरिए पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति बयां करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर जुल्म किए जाते हैं। कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है। महिलाओं से बदसलूकी और रेप किया जाता है, लेकिन सरकार ऐसे मामलों में दखल नहीं देती।
श्रीराम के भक्त हैं राहुल तेवतिया
सीही हरियाणा में जन्मे राहुल तेवतिया शानदार ऑलराउंडर हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पर्सनल लाइफ के फोटोज भी शेयर करते नजर आते हैं। तेवतिया श्रीराम के भक्त हैं। वह हाल ही में अयोध्या दर्शन के लिए भी गए थे।
बेहतरीन फिनिशर
आपको बता दें कि राहुल तेवतिया एक बेहतरीन फिनिशर माने जाते हैं। वह आईपीएल के कई मुकाबलों में मैच विनिंग पारी खेलते नजर आए हैं। इस सीजन में उन्होंने मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 12 मैचों में 26.86 के औसत और 145.74 के स्ट्राइक रेट से 188 रन जड़े। तेवतिया 2014 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन 2017 के बाद ही उन्हें ज्यादा मौके मिलने शुरू हुए। वह अब तक 93 मैचों में 1013 रन जड़ चुके हैं। उन्होंने 32 विकेट भी चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की आलोचना करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व दिग्गज का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: KKR इन 4 को कर सकती है रिटेन, 3 के लिए राइट टू मैच कार्ड, दिग्गज ने चुनी परफेक्ट टीम
ये भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस…’, आकाश चोपड़ा ने बताए 4 खिलाड़ियों के नाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कितने बजे होंगे वर्ल्ड कप के मैच, टीम इंडिया कब-कब खेलेगी? जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
36 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines