राजस्थान रॉयल्स के खेमे में सबकुछ ठीक नहीं? संजू सैमसन से बिगड़े रिश्तों की अफवाहों पर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी

Sanju Samson Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स के खेमे में चल रही अनबन की खबरों को लेकर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने चुप्पी तोड़ी है।

Sanju Samson

Sanju Samson

Sanju Samson Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन अब तक कुछ भी सही नहीं घटा है। टीम ने आईपीएल 2025 में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से राजस्थान को 5 में हार का मुंह देखना पड़ा है, जबकि सिर्फ 2 ही मुकाबले में टीम को जीत नसीब हुई है। रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आईं कि राजस्थान के खेमे में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर के दौरान कप्तान संजू सैमसन टीम से दूर-दूर ही नजर आए। इस तमाम अफवाहों को लेकर राजस्थान के हेड कोच राहुल द्रविड़ का बयान सामने आया है। द्रविड़ ने संजू सैमसन संग अपने बिगड़े रिश्तों की अफवाहों को भी पूरी तरह से खारिज किया है।

विज्ञापन

अफवाहों पर लगाया द्रविड़ ने ब्रेक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सुपर ओवर की शुरुआत से पहले राहुल द्रविड़ को सपोर्ट स्टाफ और चुनिंदा प्लेयर्स के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। द्रविड़ जिस वक्त सुपर ओवर के लिए राजस्थान के बैटर्स का चुनाव कर रहे थे उस समय संजू ग्रुप से अलग होते दिखाई दिए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हुआ। इस तमाम तरह की अफवाहों को लेकर द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता इस तरह की रिपोर्ट्स कहां से सामने आ रही हैं। संजू और मैं दोनों ही एक पेज पर हैं।”

विज्ञापन

द्रविड़ ने आगे कहा, “सैमसन हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं और वह हर फैसले और बातचीत में शामिल रहते हैं। कभी-कभार जब आप हारते हैं या फिर चीजों हमारे प्लान के हिसाब से नहीं जाती है, तो हमको प्रदर्शन को लेकर आलोचना झेलनी पड़ती है। हालांकि, इन तमाम तरह की अफवाहों को हम कुछ नहीं कर सकते हैं। टीम स्प्रिट काफी अच्छी है और मैं इन प्लेयर्स की एफर्ट से काफी प्रभावित हूं। जो चीज कई लोग नहीं समझते हैं वह यह है कि अच्छा प्रदर्शन ना करने पर खिलाड़ियों को ही सबसे ज्यादा बुरा लगता है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ