हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आर अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम इंडिया पर खड़े किए सवाल, बताया कहां फंसेगा पेंच?

R Ashwin: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम इंडिया पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया कहां फंस सकती है?

विज्ञापन

R Ashwin: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बोर्ड ने रोहित शर्मा को मेगा इवेंट के लिए कप्तान बनाया है। आगामी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम इंडिया विश्व कप 2023 में चुनी गई भारतीय टीम से काफी हद तक मेल खाती है। टीम इंडिया के चयन के बाद कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस कड़ी में आर अश्विन का भी नाम शामिल हुआ। उन्होंने टीम इंडिया पर सवाल खड़े किए हैं और साथ में ये भी बताया है कि रोहित शर्मा की सेना कैसे इस टूर्नामेंट में फंस सकती है?

आर अश्विन ने उठाए सवाल

आर अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम लगभग वनडे विश्व कप 2023 जैसी ही है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। फिर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मोर्चा संभालेंगे। केएल राहुल उनके बाद हैं। नंबर 6 पर अक्षर पटेल या फिर रवींद्र जडेजा हो सकते हैं। 7वें पर हार्दिक पांड्या होंगे। टीम इंडिया में टॉप 7 बल्लेबाजों में बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी है। क्योंकि प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को मौका मिलना मुश्किल है।

इसके अलावा पूर्व स्टार खिलाड़ी ने जायसवाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए माना कि बिना किसी खिलाड़ी के चोटिल होने के अलावा यशस्वी को खेलने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि अय्यर की जगह पर यशस्वी जायसवाल को खिलाया जा सकता है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में जायसवाल के पास अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। अश्विन ने इस विषय पर कहा कि अगर जायसवाल इस सीरीज में लगातार शतक बनाते हैं तो क्या होगा? भारत को जायसवाल की मौजूदा फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए।

तीन स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को सभी मैच दुबई में खेलने हैं। दुबई के मैदानों पर ओस का प्रभाव रहता है। ऐसे में तीन स्पिनरों के साथ जाना भारत को भारी पड़ सकता है। इस विषय में उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात कही।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का दल

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, 13 साल बाद खेलेंगे रणजी क्रिकेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola