R Ashwin Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम का चुनाव किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अश्विन ने अपनी टीम में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को नहीं रखा है। अश्विन ने अपनी टीम में चार भारतीय प्लेयर्स को शामिल किया है। वहीं, न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान मिचेल सैंटनर को अश्विन ने 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह दी है।
अश्विन की टीम से रोहित गायब
आर अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी अपनी टीम में बतौर ओपनर रचिन रविंद्र और बेन डकेट को शामिल किया है। रचिन ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 263 रन ठोके और वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। वहीं, डकेट के बल्ले से भी 227 रन निकले। अश्विन ने रोहित शर्मा को अपनी टीम में नहीं रखा है। नंबर तीन की पोजीशन के लिए अश्विन ने विराट कोहली को चुना है। किंग कोहली ने टूर्नामेंट में बल्ले से जमकर धमाल मचाया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की दमदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर को पूर्व स्पिन गेंदबाज ने नंबर चार पर रखा है। जोश इंग्लिस को अश्विन ने विकेटकीपर के तौर पर जगह दी है।
यह भी पढ़ें: CT 2025: अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर हुई ‘बेइज्जती’ पर भड़का PCB, अब ICC को घेरने की कर रहा तैयारी
इन गेंदबाजों को दी जगह
ऑलराउंडर के तौर पर अश्विन ने अफगानिस्तान के उभरते हुए ऑलराउंडर उमरजई को शामिल किया है। वहीं, माइकल ब्रेसवेल भी अश्विन की टीम में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। स्पिन गेंदबाज के तौर पर पूर्व भारतीय बॉलर ने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को टीम में रखा है। वरुण भारत की ओर से टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 मैचों में ही 9 विकेट चटकाए।
कुलदीप का प्रदर्शन खिताबी मुकाबले में लाजवाब रहा और चाइनामैन गेंदबाज ने लगातार दो ओवर में रचिन रविंद्र और केन विलियमसन को पवेलियन की राह दिखाई थी। फास्ट बॉलर के तौर पर अश्विन ने सिर्फ मैट हेनरी को अपनी टीम में जगह दी है। हेनरी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा 10 विकेट चटकाए। अश्विन ने मोहम्मद शमी को नहीं रखा है। अश्विन ने मिचेल सैंटनर को अपनी टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में जगह दी है।
आर अश्विन की चैंपियंस ट्रॉफी की टीम
रचिन रविंद्र, बेन डकेट, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिस, डेविड मिलर, उमरजई, माइकल ब्रेसवेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मैट हेनरी, मिचेल सैंटनर (12वें खिलाड़ी)।
यह भी पढ़ें: पहलवानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खेल मंत्रालय ने वापस लिया भारतीय कुश्ती महासंघ का निलंबन
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
6 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
7 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
8 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
8 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
9 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
9 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines