पहलवानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खेल मंत्रालय ने वापस लिया भारतीय कुश्ती महासंघ का निलंबन

Wrestling Federation of India Suspension: भारतीय कुश्ती महासंघ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अब पहलवान अपने स्टेट और देश के लिए कुश्ती कर सकेंगे। टूर्नामेंट के लिए उनका सेलेक्शन संभव होगा। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

wrestling federation of india

Indian Wrestling Federation Suspension Revoked: देशभर के पहलवानों के लिए खुशखबरी है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का निलंबन वापस लिया। महासंघ का दर्जा NSF के रूप में फिर से बहाल कर दिया है। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को निलंबन हटा लिया, जिससे घरेलू और इंटरनेशन टूर्नामेंटों के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि खेल मंत्रालय ने अंडर-15 (U-15) और अंडर-20 (U-20) राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने से नाराज होकर 24 दिसंबर 2023 को WFI को निलंबित कर दिया था, लेकिन अब इसे बहाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने नाराज होकर किया था निलंबित

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह के नेतृत्व वाले पैनल ने 21 दिसंबर 2023 को चुनाव जीते थे, लेकिन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा के नंदिनी नगर को वेन्यू बनाए जाने से सरकार नाराज हो गई थी, इसलिए WFI को सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं अब मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि WFI ने अपनी वर्किंग और सिस्टम में सुधार किया है, इसलिए निलंबन हटाने का फैसला किया गया है। इससे पहलवानों को बड़ा फायदा होगा। सीनियर पहलवान जहां इंटरनेशनल टूर्नामेंट के ट्रायल दे पाएंगे, वहीं जूनियर पहलवान स्टेट लेवल पर खेलने के लिए ट्रायल दे सकेंगे।

विज्ञापन

कुछ इस तरह चीफ बने थे संजय सिंह

बता दें कि महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर 7 महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान जो बवाल हुआ था, वह पूरे देश और दुनिया ने देखा था। देश और दुनियाभर में उस घटनाक्रम की निंदा हुई थी। बृजभूषण के पद से हटाने की मांग उठी। दिसंबर 2023 में हुए महासंघ के चुनाव को रद्द करने और नई नियुक्तियों को अवैध करार देने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। इसके बाद 21 दिसंबर 2023 के फिर से चुनाव हुए और बृजभूषण के सहयोग संजय सिंह को प्रमुख बना दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ