CT 2025: अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर हुई 'बेइज्जती' पर भड़का PCB, अब ICC को घेरने की कर रहा तैयारी

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी के अवॉर्ड सेरेमनी में पीसीबी को शामिल न किए जाने पर आईसीसी के जवाब से संतुष्ट नहीं है।

ICC Awards Ceremony PCB (1)

ICC Awards Ceremony PCB

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन समारोह से अपने चीफ मोहसिन नकवी को बाहर रखने का औपचारिक रूप से विरोध करने की तैयारी कर ली है। पीसीबी कथित तौर पर आईसीसी के इस जवाब से नाखुश है कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल समारोह में पीसीबी का कोई अधिकारी क्यों मौजूद नहीं था। सेरेमनी में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, न्यूजीलैंड क्रिकेट के निदेशक रोजर टूसे और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह समापन मौजूद थे, लेकिन मेजबान देश पाकिस्तान का कोई भी अधिकारी मंच पर नहीं था, जिससे बहस शुरू हो गई है।

विज्ञापन

पीसीबी ने इस मामले को आईसीसी के समक्ष उठाया था, लेकिन पीसीबी स्पष्ट रूप से आईसीसी के जवाब से प्रभावित नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के एक सूत्र ने दावा किया कि आईसीसी ने पीसीबी प्रमुख नकवी को मंच पर लाने की तैयारी की थी, लेकिन जब वह नहीं आ सके तो उन्होंने अपनी योजना बदल दी।

विज्ञापन

PCB ने ICC के स्पष्टीकरण को किया खारिज

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने इस स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया है। इसके अलावा, पीसीबी ने दावा किया कि आईसीसी ने टूर्नामेंट के दौरान मेजबान देश के रूप में पाकिस्तान की स्थिति के संबंध में कई गलतियां भी की थीं। पीसीबी के सीओओ सुमैर अहमद सैयद और पीसीबी के निदेशक उस्मान वाहला स्टेडियम में मौजूद थे, फिर भी उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन

आईसीसी ने बता दिया कि ऐसा क्यों हुआ। आईसीसी के मुताबिक केवल बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन या सीईओ को ही मंच पर बुलाया जाता है। चूंकि पीसीबी ने ऊपर बताए गए लोगों में से किसी को भी नहीं भेजा, इसलिए पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधित्व मंच पर नहीं था।

विज्ञापन

आईसीसी ने दी सफाई

आईसीसी के प्रवक्ता ने जियो टीवी से कहा, ‘फाइनल के दौरान नकवी उपलब्ध नहीं थे और दुबई नहीं गए। आईसीसी केवल मेजबान बोर्ड के प्रमुख को ही अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता है, जैसे कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन या सीईओ। अन्य बोर्ड अधिकारी, चाहे वे आयोजन स्थल पर मौजूद हों या नहीं, स्टेज की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होते।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ