PSL में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एक तस्वीर ने मचाया हड़कंप

Virat Kohli: पाकिस्तान में खेली जा रही PSL 2025 में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की दीवानगी देखने को मिली है, जो चर्चा की विषय बन गया है।

PSL 2025 Virat Kohli

PSL 2025 Virat Kohli

Virat Kohli PSL 2025: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के दुनियाभर में फैंस हैं। उनकी दीवानगी पाकिस्तान जैसे देश में भी देखने को मिलती है, जो अकसर भारत की बुराई करता रहता है। भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2025 की तरह ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का घमासान जारी है। इस लीग में सोमवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मैच खेला गया, जहां विराट का क्रेज देखने को मिला।

विज्ञापन

इस मैच में एक फैन विराट का भी देखने को मिला, जिसकी जर्सी पर उनका प्रतिष्ठित नंबर 18 लिखा हुआ था। इस फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई। मैच में इस्लामाबाद ने पेशावर को 102 रनों से मात दी। यह पहली बार नहीं था जब इस सीजन में पीएसएल के किसी मैच के दौरान विराट के किसी फैन को देखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान में काफी हैं विराट के फैंस  

इससे पहले शनिवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच मैच से पहले भी कराची के नेशनल स्टेडियम के बाहर एक फैन की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह कोहली के नाम और पीठ पर उनके प्रतिष्ठित नंबर 18 के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी पहने हुए देखा गया था।

IPL 2025 में जोरदार चल रहा है कोहली का बल्ला

कोहली की बात करें तो वो इस समय आईपीएल 2025 में बिजी हैं, जहां वो आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। हर बार की तरह ही इस सीजन भी विराट का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने अब तक छह मैचों में 62 की शानदार औसत और 143 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं, जिसमें तीन फिफ्टी शामिल हैं।

विज्ञापन

विराट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। टीम की बात करें तो आरसीबी 6 मैचों में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। टीम के इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने का एक कारण विराट का शानदार फॉर्म भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ