LSG vs CSK: 'स्ट्राइक देंगे तो तुम...' धोनी-दुबे पर की गई सूर्यकुमार यादव की मजाकिया पोस्ट वायरल

IPL 2025 LSG vs CSK: सीएसके की जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने एमएस धोनी और शिवम दुबे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है।

IPL 2025 LSG vs CSK

IPL 2025 LSG vs CSK

IPL 2025 LSG vs CSK: आईपीएल 2025 में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तान एमएस धोनी और शिवम दुबे की बदौलत सीजन की दूसरी जीत मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2025 के 30वें मैच में सीएसके ने 5 विकेट से हराया। धोनी और दुबे की जोड़ी मैच में नाबाद रही। वहीं सीएसके की जीत के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की पोस्ट वायरल हो रही है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार की पोस्ट वायरल

सीएसके की 5 विकेट की जीत में एमएस धोनी और शिवम दुबे की अहम भूमिका रही। जहां बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 37 गेंदों पर नाबाद 43 रन की पारी खेली तो वहीं धोनी ने 11 गेंदो पर नाबाद 26 रन बनाए। वहीं मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर मजाकिया पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा माही भाई- स्ट्राइक देंगे तो तुम बना लेगा? दुबे- ट्राइ कर लेंगे, माही भाई- ट्राइ करना है तो हम ही कर लेते है, तुम बस रन आउट मत कर देना…. सोशल मीडिया पर अब सूर्या का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

धोनी बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में धोनी विकेटकीपिंग से लेकर बल्लेबाजी तक में छाए रहे। पहले विकेटकीपिंग में धोनी स्टंपिंग और रन आउट किया, उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों पर 26 ठोक डाले थे। जिसके चलते धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। आईपीएल में 6 साल के बाद धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आखिरी बार धोनी आईपीएल 2019 में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। तब धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 44 रन की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

LSG ने बनाए थे 166 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 166 रन बनाए थे। एलएसजी की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने 63 रन की पारी खेली थी। वहीं सीएसके ने इस टारगेट को 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ