PWL नीलामी से पहले बड़ा ऐलान, अमन सेहरावत और युई सुसाकी बने बेस प्राइस लिस्ट के टॉप स्टार

Pro Wrestling League Auction 2026: प्रो रेसलिंग लीग का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होगी, जिसमें कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. 3 जनवरी को लीग का ऑक्शन होने वाला है. भारत के अलावा कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस लाखों की कीमत में रखा है. सभी की नजरें अमन सेहरावत पर टिकी हैं.

cricket News - 2026-01-02T182053.439

Pro Wrestling League Auction 2026: 3 जनवरी को प्रो रेसलिंग लीग का आयोजन होने वाला है. रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रो रेसलिंग लीग को मंजूरी दी है. लीग में कुल 6 टीमें भाग लेने वाली हैं. सभी की नजरें अमन सेहरावत पर रहने वाली हैं, जो इस लीग में सुर्खियां बिखेरेंगे. अमन के अलावा युई सुसाकी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे. इन खिलाड़ियों पर लाखों की बोली लगने वाली है.

विज्ञापन

अमन सेहरावत पर बरसेगा पैसा?

अमन सेहरावत ने प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की नीलामी में 18 लाख रुपये के शुरुआती मूल्य के साथ सबसे महंगे घरेलू खिलाड़ी बने हैं. उनके अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता युई सुसाकी और दिग्गज युस्नेलिस गुजमान लोपेज ने भी खुद को इसी श्रेणी में रखा है. वहीं, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली जापान की युई सुसाकी ने भी अपना बेस प्राइस 18 लाख रुपये रखा है. लीग 15 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जाएगी. प्रो रेसलिंग लीग में हरियाणा थंडर, मुंबई दंगल्स टाइगर्स, पंजाब रॉयल्स, महाराष्ट्र केसरी, दिल्ली दंगल वॉरियर्स और यूपी डोमिनेटर्स की टीमें हिस्सा लेंगी.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने भी दिया नाम

वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता दीपक पुनिया ने अपना बेस प्राइस 10 लाख रुपये रखा है. कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नवीन ने भी अपना बेस प्राइस 10 लाख रखा है. वहीं, रूस के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अबासगदजी मागोमेदोव ने भी 10 लाख के बेस प्राइज में अपना नाम दिया है. इसके अलावा सुजीत कलकल ने भी 7 लाख रुपये अपना बेस प्राइस रखा है. फॉर्म और वापसी के लिए संघर्ष कर रही अंशु मलिक ने भी खुद को 10 लाख रुपये की श्रेणी में रखा है. वहीं, अजरबैजान की एलनुरा मम्माडोवा भी नीलामी में शामिल होने वाले उच्च मूल्य वाले विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने यूरोपीय और अंडर-23 विश्व पदक जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ