PKL 2025: आज यू मुंबा से भिड़ेगी तमिल थलाइवाज, किसे मिलेगी पहली हार? LIVE एक्शन समेत अन्य जानकारी

प्रो कबड्डी लीग 2025 में आज यू मुंबा और तमिल थलाइवाज के बीच मैच होने वाला है। वो अपना एक-एक मैच जीतकर आ रहे हैं। आइए आज के मैच के बारे में जानते हैं और LIVE एक्शन की डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

PKL 2025, U Mumba, Tamil Thalaivas

PKL में आज ब्लॉकबस्टर मैच

U Mumba vs Tamil Thalaivas: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) की दो दिन पहले शुरुआत हुई थी। अब तक 4 मैच देखने को मिले हैं। कुछ टीमों ने बेहद प्रभावित किया है। तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच आज शाम मैच होने वाला है। दोनों ही टीमें बेहद मजबूत नजर आ रही हैं। थलाइवाज और मुंबा ने अपना-अपना पहला मैच जीत लिया है। इसी वजह से मुकाबले पर सभी की नजर रहने वाली है।

विज्ञापन

PKL 2025 में आज यू मुंबा और तमिल थलाइवाज की भिड़ंत

यू मुंबा और तमिल थलाइवाज के बीच वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में मैच होगा। यू मुंबा की प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में शुरुआत अच्छी रही। उन्होंने गुजरात टाइटंस को हार थमाई। यह मैच टाई ब्रेकर तक गया था और मात्र एक पॉइंट से मुंबा ने जीत अपने नाम की। दूसरी ओर, तमिल थलाइवाज ने सीजन के पहले मैच में तेलुगु टाइटंस को मात देकर अच्छी शुरुआत की। अब दोनों विजयी टीम आमने-सामने हैं। उनमें से किसी एक की हार लगभग तय है। यू मुंबई के कप्तान सुनील कुमार और तमिल थलाइवाज के लीडर पवन सहरावत का प्रदर्शन पहले मैचों में अच्छा रहा है। यहां भी उनपर नजर रहेगी।

विज्ञापन

यू मुंबा और तमिल थलाइवाज का पूरा स्क्वाड

यू मुंबा का स्क्वाड

  • रेडर्स: अजित चौहान, सतीश कनन, मुकेशकनन एस, अभिमन्यु रघुवंशी और संदीप कुमार
  • डिफेंडर्स: सुनील कुमार, दीपक कुंडू, लोकेश घोसलिया, सनी, मुकीलन शानमुगाम, रवि, रिंकू और परवेश भैंसवाल
  • ऑल राउंडर्स: रोहित, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, अमरजीत, मोहम्मद घोरबानी और आनिल मोहा

तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

  • रेडर्स: नरेंद्र, धीरज रवींद्र बैलमारे, विशाल चहल, योगेश यादव, अभिराज मनोज पवार, रोहित कुमार बेनीवाल और अर्जुन देशवाल
  • डिफेंडर्स: हिमांशु, सागर, आशीष, अनुज कालूराम गावड़े, नितेश कुमार, रौनक, तरुण, मोहित और अलीरजा खलीली
  • ऑलराउंडर्स: पवन सहरावत, मोईन सफागी और सुरेश जाधव

यू मुंबा vs तमिल थलाइवाज मैच कब, कहां और कैसे देखें?

PKL 2025 में यू मुंबा और तमिल थलाइवाज के बीच आज रात 8 बजे मैच देखने को मिलेगा। फैंस इस मुकाबले के लाइव एक्शन का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। इसके अलावा जियो हॉटस्टार पर भी इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ी हैं और किसी को यह मैच मिस नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ