हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 खिलाड़ियों पर रेप-मारपीट के आरोप, पुलिस ने स्टेडियम से गिरफ्तार किया, क्लब ने दिए कार्रवाई के संकेत

Premier League Players Rape Case: प्रीमियर लीग के 2 खिलाड़ियों को रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। उन पर मारपीट करने के भी आरोप हैं। पुलिस ने दोनों को स्टेडियम में घुसकर दबोचा और पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

विज्ञापन
पंजाब पुलिस के जवानों पर नशा तस्करी का फर्जी केस दर्ज करने का आरोप लगा है।

Premier League Players Arrested in Rape Case: प्रीमियर लीग के खिलाड़ी एक बार फिर रेप केस में फंस गए हैं। 2 खिलाड़ियों पर दुष्कर्म और पीड़िता के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने स्टेडियम में छापा मारकर खिलाड़ी को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर उसके साथी खिलाड़ी को भी पुलिस ने दबोचा।

हालांकि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने दोनों को केस में आरोपी बनाया है। वहीं जिस क्लब की ओर से दोनों खिलाड़ी खेलते हैं, उसकी ओर से भी खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए गए हैं, लेकिन कार्रवाई कब और क्या की जाएगी? इस बारे में अभी क्लीयर नहीं किया है।

यह भी स्पष्ट नहीं है कि केस की जांच के नतीजे आने तक गिरफ्तार किए गए दोनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया गया है या नहीं। वहीं क्लब के एक प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि मामला अब पुलिस के हाथ में है, इसलिए क्लब इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:मशहूर प्लेयर पर बैन और जुर्माना लगा; फीमेल फैन को गले लगाना पड़ा महंगा, जानें क्या है मामला?

खिलाड़ियों को पूरी रात लॉकअप में रखकर पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित दुष्कर्म शुक्रवार की रात को हुआ। पीड़िता ने घंटों बाद पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और दुष्कर्म-मारपीट की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने 19 वर्षीय फुटबॉल प्लेयर को स्टेडियम से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की और उसे पूरी रात लॉकअप में रखा।

विज्ञापन

अगले दिन उसके 19 वर्षीय साथी खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर लड़की से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों खिलाड़ियों को आगे पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर उपलब्ध रहने की शर्त पर जमानत पर रिहा कर दिया। क्लब की परमिशन के बाद ही दोनों खिलाड़ी स्टेडियम में एंट्री करके पुलिस ने गिरफ्तार किए थे।

यह भी पढ़ें:IPL 2024: अंपायरिंग पर फिर उठे सवाल, जडेजा की नो बॉल पर भड़के फैंस

विज्ञापन

सेक्स स्कैंडलों को लेकर सुर्खियों में रही है प्रीमियर लीग

बता दें कि प्रीमियर लीग कई हाई-प्रोफाइल सेक्स स्कैंडलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। मैन यूनाइटेड के 22 वर्षीय स्ट्राइकर मेसन ग्रीनवुड को दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद 2022 में निलंबित कर दिया गया था। मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद वे स्पेनिश फुटबॉल क्लब की ओर से खेल रहे हैं। मैनचेस्टर सिटी के पूर्व डिफेंडर 29 वर्षीय बेंजामिन मेंडी को पिछले साल 2 मुकदमों के बाद रेप केस में बरी कर दिया गया था। वे अब फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब की ओर से खेलते हैं।

यह भी पढ़ें:CSK vs LSG: दीपक चाहर पर फूटा फैंस का गुस्सा, खराब फील्डिंग पर इस तरह लगी क्लास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola