CSK vs LSG: दीपक चाहर पर फूटा फैंस का गुस्सा, खराब फील्डिंग पर इस तरह लगी क्लास

Deepak Chahar CSK vs LSG: दीपक चाहर अपनी खराब फील्डिंग के चलते फैंस के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने बाउंड्री पर कई रन लुटाए।

Deepak Chahar CSK IPL

Deepak Chahar CSK IPL

विज्ञापन

Deepak Chahar CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई को अच्छा स्कोर बनाने के बावजूद करारी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने इस मैच में 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए एलएसजी ने 3 बॉल शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। चेन्नई की गेंदबाजी बेहद खराब रही। उसकी फील्डिंग पर भी सवाल उठे।

चेन्नई की हार के बाद दीपक चाहर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। दो ओवर में दिए महज 11 रन दिए और क्विंटन डी कॉक का बड़ा विकेट लेकर पहले ही ओवर में सफलता दिलाई, लेकिन उनकी खराब फील्डिंग ने इस पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन

बेहद खराब फील्डिंग

दीपक चाहर ने एक-दो नहीं बल्कि कई बार मिसफील्डिंग की। उन्होंने बाउंड्री पर लचर फील्डिंग का नजारा दिखाया। दीपक ने कम से कम तीन बाउंड्री छोड़ीं। इससे कांटे की टक्कर पर आए मैच में लखनऊ के बल्लेबाजों का आत्मविश्वास बढ़ा और आखिरकार लखनऊ को जीत मिली।

विज्ञापन

पैरों के नीचे से निकल गई बॉल

19वें ओवर में जब क्रूशियल मोमेंट चल रहा था, तब दीपक ने बाउंड्री पर चौका छोड़ दिया। गेंद उनके पैरों के नीचे से निकल गई। इसी तरह वे 18वें ओवर की आखिरी बॉल को बाउंड्री पर कैच नहीं कर सके। इससे पहले 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मिसफील्ड की और बॉल को बाउंड्री से जाने से नहीं रोक सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

दीपक और जडेजा ने फेंके दो-दो ओवर 

इस मैच में दीपक चाहर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो ओवर ही फेंके। दीपक किफायती साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट निकाला। वहीं जडेजा ने दो ओवर में 16 रन दिए। चाहर अब तक इस सीजन कमाल नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ