IPL 2024: अंपायरिंग पर फिर उठे सवाल, जडेजा की नो बॉल पर भड़के फैंस

IPL 2024 Ravindra Jadeja No Ball Controversy : आईपीएल 2024 में फैंस लगातार खराब अंपायरिंग पर सवाल उठा रहे हैं। विराट कोहली के विकेट का मुद्दा अभी तक ठंडा नहीं हुआ था कि अब रवींद्र जडेजा की नो बॉल पर फैंस भड़क गए हैं।

ipl 2024 ravindra jadeja no ball controversy umpire controversy csk vs lsg

ipl 2024 ravindra jadeja no ball controversy umpire controversy csk vs lsg Image Credit: Social Media

IPL 2024 Ravindra Jadeja No Ball Controversy : आईपीएल 2024 का 39वां रोमांचक मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। इस सीजन लखनऊ ने सीएसके को दूसरी बार हराया है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में एक बार फिर से फैंस ने अंपायरिंग पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

इससे पहले केकेआर और आरसीबी के मैच के दौरान विराट कोहली के आउट होने के बाद अंपायर के फैसले पर काफी बवाल देखने को मिला था कि वहीं अब जडेजा की नो बॉल पर फैंस भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर अब फैंस अंपायरिंग पर काफी सवाल भी उठा रहे हैं।

विज्ञापन

जडेजा की नो बॉल, सुनील नरेन की नहीं

आईपीएल 2024 में फैंस कई बार अंपायरिंग पर सवाल उठा चुके हैं। विराट कोहली के आउट होने का मुद्दा अभी ठंडा हुआ ही नहीं था कि अब रवींद्र जडेजा की नो बॉल पर विवाद होना शुरू हो गया है। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जब जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके एक ओवर की आखिर गेंद को अंपायर ने पैर की नो बॉल दे दिया था।

हालांकि रिप्ले में देखने पर लगा कि जडेजा के जूते का थोड़ा सा हिस्सा लाइन के अंदर था। बता दें, नियम के अनुसार अगर किसी भी गेंदबाज का जूते का थोड़ा सा भी हिस्सा लाइन के अंदर होता है तो उसको नो बॉल नहीं दिया जा सकता है।

विज्ञापन

इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके अंपायर से सवाल पूछे हैं। इस पोस्ट में यूजर ने एक तरफ जडेजा और दूसरी तरफ सुनील नरेन की गेंदबाजी का जिक्र किया है। जिसमें उसने पूछा है कि यह कैसे हुआ कि जड़ेजा की गेंद नो बॉल थी और नरेन की नहीं? क्या कोई नियम विशेषज्ञ इसे समझा सकते हैं? इस पोस्ट पर अब बाकी यूजर्स भी अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं।

विज्ञापन

LSG के खिलाफ नहीं चला जडेजा का जादू

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही कुछ खास नहीं रहा। बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने 19 गेंदों पर महज 16 रनों की पारी खेली। इसके अलावा इस मैच में जडेजा ने महज 2 ओवर ही डाले, जिसमें उन्होंने 16 रन खर्च किए और जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ