12 साल पुराने पोस्ट पर सलमान खान को प्रीति जिंटा का जवाब, IPL 2014 की पोस्ट फिर हुई वायरल

Preity Zinta Response to Salman Khan Post: आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स की सह मालिक प्रीति जिंटा ने सलमान खान के पोस्ट का जवाब दिया है. खास बात ये है कि सलमान ने ये पोस्ट 12 साल पहले आईपीएल 2014 के दौरान किया था. अब सोशल मीडिया पर दोनों का सवाल जवाब चर्चा में है.

Cricket News - 2026-04-17T183405.447

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने अब तक 4 मैच जीते हैं और अंक तालिका में भी टॉप पर है. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि टीम को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब है. इसी बीच प्रीति जिंटा ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर 12 साल पुराने सवाल का जवाब दिया है.

विज्ञापन

वायरल हुआ प्रीति जिंटा का जवाब

सलमान खान ने आईपीएल 2014 के दौरान एक्स पर पोस्ट किया था और लिखा था कि जिंटा की टीम जीत गई क्या? ये पोस्ट सलमान खान ने केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान किया था. हालांकि ये मैच पंजाब किंग्स केकेआर से हार गई थी. अब 14 साल बाद प्रीति ने सलमान खान के इस पोस्ट का जवाब दिया है. उन्होंने लिखा कि हां,हां, हां और उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी साझा किया. सलमान खान और प्रीति जिंटा ने एक साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. दोनों खास बॉन्ड भी साझा करते रहते हैं. सलमान प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स का हौसला भी अक्सर बढ़ाते हुए नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर एक फैन ने सलमान और प्रीति के सवाल जवाब को साझा किया है.

विज्ञापन

पंजाब का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और पंजाब को 4 मैच में जीत मिली है, जबकि केकेआर के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था, जिसके बाद पंजाब और केकेआर को 1-1 अंक मिले थे. 16 अप्रैल को खेले गए अपने आखिरी मुकाबले में भी पंजाब किंग्स ने 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस को आसानी से हरा दिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. फिलहाल पंजाब आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 9 अंकों के साथ पहले नंबर पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का दमदार प्रदर्शन जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ