IPL 2025: प्रीति जिंटा ने विराट कोहली को अपने फोन में क्या दिखा दिया? खिलखिला उठीं पंजाब किंग्स की मालकिन

Virat Kohli: पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा और विराट कोहली की खास बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IPL 2025 (94)

Virat Kohli: 20 अप्रैल को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया और पंजाब को उसी के घर में रौंद दिया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए आरसीबी की जीत सुनिश्चित की। मैच के बाद विराट कोहली और प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे अब इंटरनेट पर खासा पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

विराट और प्रीति जिंटा की मुलाकात वायरल

वीडियो में दिख रहा है कि आरसीबी की जीत के बाद कोहली पंजाब की टीम के खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं। इसी दौरान प्रीति जिंटा वहां आ जाती हैं। कोहली बड़े आदर से उनसे मिलते हैं। वो पहले हाथ मिलाते हैं और फिर दोनों बातचीत करने लगते हैं। इस मुलाकात में सबसे दिलचस्प पल वो था, जब प्रीति अपने मोबाइल में कोहली को कुछ दिखाती हुई नजर आईं। इसके बाद प्रीति और विराट खिलखिला कर हंसने लगे।

विज्ञापन

आरसीबी ने ऐसे जीता मैच

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स के बीच महज एक दिन के अंतराल पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु को उनके घरेलू मैदान पर 5 विकेट से हराया। लेकिन दूसरे मुकाबले में RCB ने जोरदार पलटवार किया और पंजाब को उसी के घर में 7 विकेट से हराकर हिसाब बराबर कर लिया।

विज्ञापन

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। जवाब में RCB ने 7 गेंद शेष रहते सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। कोहली ने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होंने शुरुआत में संयम से खेला और अर्धशतक के बाद आक्रामक रुख अपनाया। उनकी यह पारी RCB की जीत की नींव साबित हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ