Prasidh Krishna Can Ruled Out T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। 11मार्च को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के हीरो रहे मोहम्मद शमी सर्जरी के बाद टी20 वर्ल्ड 2024 से बाहर हो गए हैं। इसके एक दिन बाद यानी 12 मार्च को दूसरा बड़ा झटका लगा है और भारत का एक और स्टार तेज गेंदबाज भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 2 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही भारत की टेंशन बढ़ती दिखाई दे रही है।
स्टार तेज गेंदबाज हो सकता है बाहर
23 फरवरी को टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बाएं समीपस्थ क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी हुई है। जिसके बाद वह आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। फिलहाल प्रसिद्ध कृष्णा बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। वहीं वह जल्दी ही बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकडेमी में रिहैब के लिए जाएंगे। आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप से भी प्रसिद्ध कृष्णा टीम से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं। उनके बाहर होने से उनकी टीम को भी तगड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले यशस्वी जायसवाल के लिए खुशखबरी, ICC ने दिया खास तोहफा
मोहम्मद शमी भी वर्ल्ड कप से बाहर
11 मार्च को पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया था कि मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। इससे पहले वह आईपीएल 2024 से भी बाहर हो गए थे। बता दें कि 26 फरवरी को मोहम्मद शमी की एंकल की सर्जरी हुई थी। जिसके चलते पहले उन्हें आईपीएल 2024 से बाहर होना पड़ा और फिर टी20 वर्ल्ड कप से भी वह बाहर हो गए हैं। हालांकि जय शाह ने पीटीआई से बात करते हुए यह भी बताया था कि मोहम्मद शमी सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से टीम इंडिया में दमदार वापसी करते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 पर मंडराया सूखे का संकट! क्या बदल जाएगा शेड्यूल?
ऋषभ पंत की हो सकती वर्ल्ड कप में वापसी
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनका आईपीएल में प्रदर्शन उनकी टीम इंडिया में वापसी तय करेगा। पीटीआई से बात करते हुए जय शाह ने ऋषभ पंत के बारे में कहा था कि अगर पंत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेल सकते हैं को यह हमारे लिए काफी अच्छी बात है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि आईपीएल में देखना होगा कि वह किस तरह से विकेटकीपिंग कर पाते हैं। वहीं एनसीए ने ऋषभ पंत को पूरी तरह से फिट करार कर दिया है। एनसीए की मेडिकल टीम ने यह भी कहा कि वह बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग करने के लिए भी पूरी तरह से फिट हैं।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
23 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
24 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines