IPL 2024: Rishabh Pant की फिटनेस पर BCCI ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज

BCCI Update on Rishabh Pant: बीसीसीआई ने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत पर बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने पंत की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया कि खिलाड़ी कब वापसी करेंगे। जानें क्या आईपीएल 2024 में खेलते दिखेंगे खिलाड़ी।

IPL 2024 BCCI Big Update on Rishabh Pant comeback before IPL 2024

BCCI Update on Rishabh Pant: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट होने के कारण वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। अब आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर बड़ा अपडेट आया है। बीसीसीआई ने पंत पर सबसे बड़ा अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत 14 महीने के बाद रिकवर करने में कामयाब रहे हैं। बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 के लिए एक फिट विकेटकीपर बल्लेबाज घोषित कर दिया है। बीसीसीआई ने बता दिया कि पंत अब पूरी तरह से फिट हैं और वह मैदान पर वापसी करेंगे। इससे साफ हो गया कि पंत आईपीएल 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते दिखेंगे।

टी20 विश्व कप में भी वापसी कर सकते हैं पंत

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का 30 दिसंबर 2022 को एक्सीडेंट हो गया था। खिलाड़ी नया साल मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। इससे करोड़ों भारतीय फैंस टेंशन में आ गई थी। इस कार दुर्घटना की तस्वीर भी बेहद ही भयानक थी। अब 14 महीने के लंबे अरसे के बाद पंत वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए नहीं, बल्कि भारतीय टीम के करोड़ों फैंस के लिए भी गुड न्यूज है। पंत अब टी20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम के लिए खेलते दिख सकते हैं।

22 मार्च से आईपीएल का आगाज

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। पंत पर नया अपडेट आने से आईपीएल से पहले फैंस की खुशी अब दोगुना हो गई है। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की टीम दिल्ली 23 मार्च को पहला मुकाबला खेलने वाली है। यह मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स अपना टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वाली है। पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली के लिए आईपीएल का आखिरी सीजन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस साल फुल टाइम कप्तान की वापसी से दिल्ली कैसा खेल दिखाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ