Special Gift for Yashasvi Jaiswal: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खूब धूम मचाया था। खिलाड़ी ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार 2 दोहरे शतक लगाए थे। उन्होंने इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। युवा खिलाड़ी जायसवाल की दमदार प्रदर्शन के कारण भारत ने इस सीरीज पर भी 4-1 से कब्जा जमा लिया है। अब इस सीरीज के बाद आईसीसी यशस्वी जायसवाल पर मेहरबान हो गया है। आईसीसी ने यशस्वी जायसवाल को आईपीएल से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है।
ये 3 खिलाड़ी हुए थे नॉमिनेट
यशस्वी जायसवाल किसी एक टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस कारण से खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। अब खिलाड़ी को एक और बड़ा उपहार मिला है। आईसीसी ने यशस्वी जायसवाल को फरवरी महीने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुन लिया है। उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से नवाजा गया है। इस अवार्ड के लिए जायसवाल के अलावा न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन और श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी पथुम निशंका को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन आईसीसी ने यह अवार्ड यशस्वी जायसवाल को देने का फैसला किया है।
यशस्वी जायसवाल ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के नाम दर्ज था। कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड यशस्वी ने अपने नाम कर लिया है। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बीती टेस्ट सीरीज में 712 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम आयु में 1 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए सबसे कम मैचों में एक हजार टेस्ट रन, डेब्यू करने के बाद सबसे कम दिनों में एक हजार टेस्ट रन, सबसे तेज एक हजार रन, ये सारे रिकॉर्ड जायसवाल ने अपने नाम कर लिए हैं।