PBKS vs DC: सरकार ने पंजाब-दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, सामने आई तस्वीरें
PBKS vs DC: 8 मई को धर्मशाला में ब्लैकआउट हुआ था, जिसकी वजह से पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा आईपीएल मैच रोक दिया गया था।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

PBKS vs DC: आईपीएल 2025 में 8 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच को अचानक रोक दिया गया और बाद में मुकाबला रद्द कर दिया गया। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच को देखते हुए पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया था। ये मैच धर्मशाला में खेला जा रहा था। ब्लैकआउट के बीच खिलाड़ियों को सुरक्षित स्टेडियम से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ियों को ट्रेन से सुरक्षित जगह पर भेजा गया था।

8 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इरादों को नाकाम कर दिया था। देश के कई शहरों में ब्लैकआउट हुआ था, जिसमें धर्मशाला का भी नाम शामिल था। इस वजह से मैच को अचानक रोक दिया गया था। बाद में खिलाड़ियों को स्टेडियम से होटल भेजा गया। इसके बाद खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। आईपीएल ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था। हालांकि कुछ देर बाद ही इसे सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया।
पंजाब और दिल्ली के बीच खेला गया मैच बारिश की वजह से करीब 1 घंटे देरी से शुरू हुआ। टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने 10.1 ओवर में 122 रन बना लिए थे। प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। प्रभसिमरन सिंह भी अच्छी लय में थे और 28 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे थे।
लेकिन जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए, मैच रोक दिया गया। यह मुकाबला प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए बेहद अहम था। अगर पंजाब यह मैच जीतती तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाती, और दिल्ली के लिए भी यह आखिरी मौका था। लेकिन मैच रद्द होने से दोनों टीमों को नुकसान उठाना पड़ा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: