PBKS vs RCB Dream Team: आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। पंजाब के लिए यह सीजन कमाल का रहा है। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में श्रेयस अय्यर की सेना ने मुंबई इंडियंस को पटखनी देते हुए पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की की है। बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन और कप्तान अय्यर जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दिए हैं। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप, मार्को यानसन और चहल ने जमकर कहर बरपाया है। आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले में वो कौन से ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो ड्रीम टीम में आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं।
दो विकेटकीपर होंगे अहम
विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा और जोश इंग्लिस सबसे अच्छे विकल्प होंगे। आरसीबी को पहले क्वालिफायर का टिकट दिलाने में जितेश का बड़ा रोल रहा है। लास्ट मुकाबले में जितेश ने सिर्फ 33 गेंदों पर 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वहीं, इंग्लिस का बल्ला भी मुंबई के खिलाफ जमकर चला था। जितेश को आप ग्रैंड लीग में कप्तान बना सकते हैं।
4 बल्लेबाज रहेंगे असरदार
फिल सॉल्ट और विराट कोहली को आप अपनी टीम से बाहर नहीं रख सकते हैं। कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं और आखिरी मैच में भी उन्होंने अर्धशतक जमाया था। श्रेयस अय्यर के लिए आईपीएल 2025 कमाल का रहा है और वह इस सीजन अब तक 514 रन ठोक चुके हैं। रजत पाटीदार को हमने चौथे बल्लेबाज के तौर पर अपनी टीम में रखा है।
दो ऑलराउंडर होंगे काफी
क्रुणाल पांड्या और लियाम लिविंगस्टन दो बेस्ट ऑलराउंडर होंगे। क्रुणाल चार ओवर का स्पेल डालने के साथ-साथ बल्ले से भी निचले क्रम में अच्छा योगदान दे सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखिएगा कि लिविंगस्टन तभी खेलेंगे जब टिम डेविड फिट नहीं होंगे। अगर डेविड प्लेइंग 11 में खेलते हैं तो उन्हें ही टीम में रखना सही होगा।
गेंदबाजों की तिकड़ी करा सकती है मौज
जोश हेजलवुड, यश दयाल और अर्शदीप सिंह सबसे अच्छे विकल्प होंगे। हेजलवुड इस सीजन 18 विकेट निकाल चुके हैं और पावरप्ले में काफी अच्छी गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। अर्शदीप डेथ ओवर्स में बॉलिंग करेंगे, तो आपको अच्छे प्वाइंट्स दिला सकते हैं।
PBKS vs RCB Dream Team
विकेटकीपर – जितेश शर्मा, जोश इंग्लिस
बल्लेबाज- फिल सॉल्ट, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार
ऑलराउंडर- क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टन
गेंदबाज- जोश हेजलवुड, यश दयाल, अर्शदीप सिंह