Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपिंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। सभी 8 टीमों का स्क्वॉड भी इस टूर्नामेंट के लिए सामने आ चुका है। वहीं 12 फरवरी तक टीम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। जिसकी बड़ी वजह सामने निकलकर आ रही है।
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने दी जानकारी
ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने एसईएन से कहा “पैट कमिंस किसी भी तरह की गेंदबाजी शुरू नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनका खेलना लगभग असंभव है, इसका मतलब है कि हमें एक कप्तान की जरूरत है।” कोच का कहना है कि पैट कमिंस अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy से पहले PCB को ICC से मिली बड़ी राहत, दूर हो गई सबसे बड़ी टेंशन!
श्रीलंका सीरीज में नहीं खेल रहे कमिंस
ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रही है। इस सीरीज में भी पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं हैं। जिसके चलते श्रीलंका दौरे पर स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दरअसल, कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में किया था कमाल
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में पैट कमिंस सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बुमराह के बाद दूसरे गेंदबाज थे। कमिंस ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट चटकाए थे और वे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल के बाद भारत को हराया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: स्टार खिलाड़ी की खराब फॉर्म ने दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ाई टेंशन, भारतीय पिचों पर हुआ फ्लॉप
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines