Paris Paralympics 2024: पेरिस में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज

Paris Paralympics 2024: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थुलासिमथी मुरुगेसन का फाइनल मुकाबला चीन की यांग क्यूक्सिया से हुआ था। मनीषा रामदास को हराकर थुलासिमथी मुरुगेसन ने फाइनल में जगह बनाई थी।

ind vs - 2024-09-02T202727.960

Paris Paralympics 2024: महिला सिंगल्स बैडमिंटन एसयू5 कैटेगरी में भारत के लिए गुड न्यूज आई है। थुलासिमथी मुरुगेसन को फाइनल में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। जबकि मनीषा रामदास ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

विज्ञापन

फाइनल में करना पड़ा हार का सामना

विज्ञापन

थुलासिमथी मुरुगेसन को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में चीन की यांग क्यूक्सिया ने उन्हें 21-17, 21-10 से हरा दिया। इस मैच में हार के बाद उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन

मनीषा रामदास को हराकर फाइनल में बनाई थी जगह

इससे पहले थुलासिमथी मुरुगेसन ने महिला एकल एसयू5 वर्ग के सेमीफाइनल में हमवतन मनीषा रामदास को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। रविवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने मनीषा को 23-21, 21-17 से हराया था।

विज्ञापन

फाइनल में जगह बनाने के बाद मुरुगेसन ने कहा, ‘ये मेरे सपने के सच होने के जैसा है। मुझे इस बात की खुशी थी कि अब मुझे फाइनल के लिए खुद को तैयार करना होगा।’

विज्ञापन
मनीषा ने मचाया धमाल

मनीषा रामदास ने पेरिस पैरालिंपिक में पैरा बैडमिंटन में भारत के लिए मेडल जीता है। उन्होंने महिला एकल SU5 वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को 21-12, 21-8 से हराया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ