Paris Paralympics 2024 Day 6 Highlights: शूटिंग में दूसरे मेडल से चूकीं अवनि लेखरा, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

Paris Paralympics 2024 Day 6 Live: पेरिस पैरालंपिक 2024 के छठे दिन भारत को 7 पदक आने की उम्मीद है। एथलेटिक्स में भारत को सबसे ज्यादा पदक आने की उम्मीद है। अभी तक भारत 15 पदक जीत चुका है।

Paris Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024 Day 6 Live: नमस्कार न्यूज 24 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस पैरालंपिक 2024 का छठा दिन है। आज एक बार फिर से भारतीय एथलीट अलग-अलग खेलों में एक्शन में दिखने वाले हैं। पैरा शूटर अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल फिर से भारत को मेडल दिला सकती है। ये दोनों एथलीट भारत के लिए मेडल जीत चुकी है।

विज्ञापन

अभी तक पेरिस पैरालंपिक में भारत के 15 मेडल आ चुके हैं। भारत फिलहाल मेडल तालिका में 10वें नंबर पर है। आज छठे दिन भारत को 7 पदक आने की उम्मीद है। पांचवें दिन भारतीय एथलीटों ने 8 पदक अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट…

LIVE UPDATES

तीरंदाज पूजा जटियां को मिली हार

विश्व पैरा चैंपियनशिप रजत पदक विजेता पूजा जटियां को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

भाग्यश्री पांचवें स्थान पर रहीं

महिलाओं की शॉटपुट एफ34 स्पर्धा के फाइनल में भारत की भाग्यश्री 7.28 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

पेरिस पैरालिंपिक 2024: अवनि लेखारा ने बनाई फाइनल में जगह

महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि मोना चूक गईं हैं। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालीफिकेशन स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहकर अवनि ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Paralympics 2024 Day 6 Live: भाग्यश्री जाधव का फाइनल मुकाबला शुरू

वुमेंस शॉट पुट एफ34 फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की भाग्यश्री जाधव से गोल्ड की उम्मीद की जा रही है।

8वें स्थान पर अवनि

अवनि ने प्रोन स्टेज की सीरीज 4 में 98 अंक हासिल किए। जिसके बाद अवनि फिलहाल 8वें स्थान पर बनीं हुईं हैं।

पांचवें स्थान पर अवनि

अवनि के कुल 214 अंक हो गए हैं। अब वें पांचवें स्थान पर पहुंच गईं हैं। मोना की खराब शुरुआत।

तीसरे स्थान पर अवनि

महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 क्वालिफिकेशन में दो सीरीज के बाद अवनी लेखरा तीसरे स्थान पर बनीं हैं।

अवनि लेखरा का मैच शुरू

महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 क्वालिफिकेशन में मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा का मैच शुरू हो गया है।

पैरा शूटिंग से होगी शुरुआत

पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज भारत पैरा शूटिंग से छठे दिन की शुरुआत करेगा। जिसमें अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल एक्शन में होने वाली हैं। मुकाबला दोपहर 1 बजे शुरू होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ