Paris Paralympics 2024: भारत को लगा बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल 3 एथलीट

Paris Paralympics 2024: भारत को एक बड़ा झटका लगा है। पेरिस पैरालंपिक्स 2024 की शुरुआत से पहले ही 3 भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं।

Paris Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024

विज्ञापन

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत से पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के 3 एथलीट डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। ये तीनों एथलीट पेरिस पैरालंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाले थे, लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने के चलते अब एथलीट पेरिस पैरालंपिक 2024 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। जानकारी के अनुसार ये तीनों एथलीट मध्य प्रदेश के हैं।

खेल संघों ने किया निलंबित

ये तीनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जिनमें पैरा केनो खिलाड़ी रजनी झा, जो अकादमी की स्टार एथलीट शालिनी और दूसरे पैरा केनो खिलाड़ी गजेंद्र सिंह जैसे दिग्गज एथलीट डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (NADA) ने एक रिपोर्ट जारी करके इन तीनों खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में फेल होने की जानकारी दी है। जिसके बाद इन खिलाड़ियों को उनके खेल संघों ने निलंबित करने का आदेश दिया।

Advertisment

ऐसा रहा इन एथलीट का प्रदर्शन

भारत के साथ इन तीनों खिलाड़ियों का डोप टेस्ट में फेल हो जाना मध्य प्रदेश के लिए भी बड़ा झटका है। ये तीनों एथलीट अलग-अलग टूर्नामेंट में पदक भी जीत चुके हैं। बात करें शालिनी को तो उमकी उम्र अभी 22 साल ही है। शालिनी रांची में हुए राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा 34 वर्षीय रजनी झा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ