ओलंपिक मेडल विनर्स को क्यों मिलेगी सजा? ये कैसा फैसला!

North Korea Medal Winners Punishment: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने अजीबोगरीब फैसलों के लिए कुख्यात हैं। इस बार उनके देश में मेडल जीतने वाले विनर्स को सजा दी जा सकती है।

north korea medal winners

north korea medal winners

North Korea Medal Winners Punishment: जहां कुछ देशों ने अपने स्टार एथलीट्स के पेरिस ओलंपिक से देश लौटने पर पलक-पांवड़े बिछाकर रख दिए। एथलीट्स को करोड़ों रुपये इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया गया, वहीं एक देश ऐसा भी है, जो अपने एथलीट को सजा देने की तैयारी कर रहा है। जी हां, सही पढ़ा आपने। दरअसल, नॉर्थ कोरिया के टेबल-टेनिस खिलाड़ी किम कुम-योंग और री जोंग-सिक को पेरिस ओलंपिक के दौरान अपने व्यवहार के लिए जांच का सामना करना पड़ रहा है। इन खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

विज्ञापन

बस ‘इतना सा’ था गुनाह

उनका गुनाह सिर्फ इतना है कि उन्होंने साउथ कोरिया के एथलीट्स के साथ मुस्कुराते हुए फोटो ली थी। बस, फिर क्या था इस तस्वीर पर इतना बवाल हुआ कि मामला शीर्ष स्तर पर जा पहुंचा। टेलीग्राफ के अनुसार, किम के टेबल-टेनिस पार्टनर री जोंग-सिक ने पोडियम समारोह के बाद चीन के गोल्ड मेडलिस्ट और दक्षिण कोरिया के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के साथ मुस्कुराते हुए फोटो ली थी। इस ‘गुनाह’ के लिए उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरे देशों के एथलीट्स से बात करना मना

मुस्कुराते हुए उत्तर कोरिया और चीन के दल के साथ लिम के फोन से ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिन्हें देख फैंस ने इन्हें शांति का प्रतीक बताया था, लेकिन नॉर्थ कोरिया को ये बात अच्छी नहीं लगी। नॉर्थ कोरिया के नियम के अनुसार, देश के खिलाड़ियों का साउथ कोरिया के साथ ही दूसरे किसी देश के प्रतियोगियों के साथ बातचीत करना मना है।

विज्ञापन

मिल सकती है ये सजा

एथलीट्स को इस सजा के तौर पर एक महीने तक सफाई करने की सजा मिल सकती है। बता दें कि उत्तर कोरियाई एथलीटों को पेरिस ओलंपिक के दौरान दक्षिण कोरियाई या अन्य विदेशी एथलीटों के साथ बातचीत न करने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, इस आदेश का पालन न करने पर चेतावनी भी दी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ