Vinesh Phogat Jordan Burroughs: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दिए जाने पर बवाल मचा हुआ है। विनेश बुधवार रात को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ 50 किग्रा कुश्ती गोल्ड मेडल मैच के लिए मुकाबला करने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही चौंकाने वाली खबर सामने आई। विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब विनेश पेरिस ओलंपिक्स से खाली हाथ लौटेंगी। विनेश के इस डिस्क्वालिफिकेशन पर मचे बवाल के बीच 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पहलवान जॉर्डन बरोज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने विनेश को सिल्वर मेडल दिलाने की मुहिम छेड़ी है।
इस तरह की कहानियां आईओसी को जगाएंगी
अमेरिकन रेसलर जॉर्डन बरोज ने एक्स पर एक पोस्ट कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से कुछ बदलाव की मांग की। उन्होंने लिखा- “शायद इस तरह की कहानियां आईओसी को जगाएंगी। मुझे लगता है कि कुश्ती को छह से ज्यादा भार वर्गों की जरूरत है। विश्व स्तर के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ तीन कठिन मुकाबलों के बाद किसी भी एथलीट को इस तरह से गोल्ड मेडल की तैयारी में रातें नहीं बितानी चाहिए। भारतीय टीम पूरी तरह से हताश है।”
ये भी पढ़ें: क्या अब भी फाइनल मैच खेल सकती हैं विनेश फोगाट? अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से आ गया जवाब
मिलना चाहिए वेट अलाउंस
जॉर्डन ने इसके साथ ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को नियमों में बदलाव के लिए कहा है। उन्होंने लिखा- दूसरे दिन 1 किलो वेट अलाउंस मिलना चाहिए। वजन मापना सुबह 8:30 बजे से बढ़ाकर 10:30 बजे कर दिया जाए।
फाइनल में अगर विरोधी फाइनलिस्ट वजन कम करने में चूक जाता है तो उसे हार का सामना करना पड़ता है। सेमीफाइनल में जीत के बाद दोनों फाइनलिस्ट के पदक सुरक्षित हो जाएं। भले ही दूसरे दिन वजन कम करने में चूक हो। गोल्ड मेडल केवल वही पहलवान जीत सकता है जो दूसरे दिन वजन कम करे। विनेश को सिल्वर मेडल दिया जाए।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के मामले पर आया पीटी उषा का बयान, वजन कम करने से लेकर डिस्क्वालिफिकेशन तक, दिए सभी सवालों के जवाब
1 कीवी के बराबर वजन
जॉर्डन ने इसके साथ ही विनेश के वजन से चूकने पर बड़ी बात कही। उन्होंने लिखा कि विनेश का आज सुबह सिर्फ 100 ग्राम या 0.22 पाउंड वजन कम था। यह 100 ग्राम का वजन 1 साबुन की टिकिया, 1 कीवी, 2 अंडे और 100 पेपर क्लिप के बराबर होता है।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर भड़के सुनील गावस्कर, सरकार से लगाई गुहार
मेडल मिलना असंभव
वहीं विनेश के साथ आंदोलन में हिस्सा लेने वाली पहलवान साक्षी मलिक का भी इस मामले पर बड़ा बयान सामने आया। साक्षी ने कहा- वजन कम करना मैट पर कुश्ती लड़ने से बड़ा संघर्ष है। दूसरी ओर, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा है कि यह स्थिति दुखद है, लेकिन अब कुछ भी नहीं किया जा सकता। लालोविच ने विनेश को मेडल दिलाने के सवाल पर कहा- यह असंभव है।
ये भी पढ़ें: Vinesh के साथ हुई है बड़ी साजिश, भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के दावे से मचा हड़कंप
बजरंग पूनिया बोले- प्रपोजल में दम
जॉर्डन की इस मुहिम का बजरंग पूनिया ने भी समर्थन किया है। बजरंग ने लिखा- बबीता फोगाट को सिल्वर देना चाहिए। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जॉर्डन के इस प्रपोजल में दम है। यह तुरंत प्रभाव से लागू हो ताकि पहलवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जा सके।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
4 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
4 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
4 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
4 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines