विनेश फोगाट के मामले पर आया पीटी उषा का बयान, वजन कम करने से लेकर डिस्क्वालिफिकेशन तक, दिए सभी सवालों के जवाब

PT Usha Statement Vinesh Phogat Disqualification Case: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने विनेश फोगाट के मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने फोगाट के अयोग्य होने पर सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की।

PT Usha Vinesh Phogat

पीटी उषा ने विनेश फोगाट मामले पर दिया बयान।

PT Usha Statement Vinesh Phogat Disqualification Case: पेरिस ओलंपिक्स में भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल से पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद से ही विनेश फोगाट अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या आई। इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, इस मामले पर काफी बवाल मचा हुआ है। विनेश फोगाट के अयोग्यता मामले में भारत सरकार भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के संपर्क में है। भारत की ओर से इस मामले पर विरोध दर्ज कराया गया है। अब IOA की अध्यक्ष पीटी उषा ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

विज्ञापन

विनेश से मिलीं पीटी उषा

पीटी उषा के पीटी उषा ने कहा कि हम विनेश को सभी तरह की मेडिकल और इमोशनल हेल्प कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग  (UWW) के सामने अपील की है कि वह विनेश को डिस्क्वालिफाई करने के फैसले पर पुनर्विचार करें। पीटी उषा के मुताबिक, वह कुछ समय पहले ओलंपिक विलेज के पॉलिक्लिनिक में विनेश फोगाट से मिली हैं। उन्होंने भारत सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। हम UWW के सामने पुरजोर तरीके से अपनी बात रख रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

डॉक्टर ने दिए सवालों के जवाब

पीटी उषा ने आगे कहा- डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने उनकी हर संभव देखभाल की है। शेफ डी मिशन यानी मिशन प्रमुख गगन नारंग ने रातभर इस बात पर ध्यान दिया कि वे प्रतियोगिता के लिए जरूरी सभी मानकों को पूरा कर सकें। हम सभी भारतीयों से इस घड़ी में विनेश के साथ खड़े होने की अपील करते हैं। इसी के साथ दिनशॉ पारदीवाला ने उनके वजन बढ़ने को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। डॉ. पारदीवाला के अनुसार, रेसलर्स अपने नेचुरल वेट से कम वाले भार वर्ग में अक्सर पार्टिसिपेट करते हैं। इससे उन्हें अपने से कम वजन वाले विरोधी के खिलाफ लड़ने में सहूलियत मिलती है। डॉ. पारदीवाला के अनुसार, वजन कम करने का एक प्रॉसेस है। जिसमें खाने-पानी को कम करना और एक्सरसाइज के दौरान पसीना बहाने से लेकर सुबह तक सॉना बाथ लेना शामिल होता है।

विज्ञापन

एथलीट को बरतनी होती हैं सावधानियां

डॉक्टर के मुताबिक, वजन घटाने की प्रक्रिया वजन मापने वाले शेड्यूल से पहले की जाती है। हालांकि इसमें काफी रिस्क होता है। इसे लेकर एथलीट को काफी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। एथलीट्स को खाने-पीने से लेकर एक्सरसाइज संबंधी सावधानियां शामिल हैं। वेट कम करने पर कमजोरी होने के साथ ऊर्जा में कमी भी आ सकती है। इसलिए एथलीट को एनर्जी के लिए वजन के बाद सीमित पानी और हाई एनर्जी फूड दिए जाते हैं। विनेश के न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, ये 1.5 किलोग्राम थे। हालांकि कॉम्पिटिशन के बाद कभी-कभी वजन भी दोबारा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

बाल काटने सहित सभी संभव उपाय किए गए

डॉक्टर के अनुसार, विनेश को 3 बाउट खेलने थे। इसलिए डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए कम मात्रा में ही पानी दिया जाना था। उसके प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद का वजन बढ़ा हुआ पाया गया। कोच ने इसके बाद वजन घटाने की सामान्य प्रक्रिया शुरू की थी। विनेश के साथ हमेशा ऐसा किया जाता है। हमें पूरी उम्मीद थी कि उनका वजन मानकों के अनुरूप होगा। हालांकि, विनेश का वजन उसके 50 किलोग्राम वजन वर्ग से 100 ग्राम अधिक पाया गया। इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। उसके बाल काटने सहित सभी संभव कठोर उपाय किए गए। हालांकि, वह अपने स्वीकृत वजन 50 किलोग्राम से कम नहीं थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसी है विनेश की तबीयत? 

डॉक्टर ने आगे कहा कि डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए अयोग्यता के बाद विनेश को IV तरल पदार्थ दिए गए। स्थानीय अस्पताल में ब्लड टेस्ट भी करवा रहे हैं। इस प्रक्रिया के दौरान विनेश के सभी पैरामीटर सामान्य थे और वह पूरी तरह से ठीक महसूस कर रही हैं। विनेश ने हाल ही में आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि वह शारीरिक रूप से पूरी तरह से सामान्य हैं, लेकिन वह अपनी अयोग्यता से निराश हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ