विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर भड़के सुनील गावस्कर, सरकार से लगाई गुहार

Sunil Gavaskar Reaction Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने पर बवाल मचा हुआ है। इस मामले पर कई दिग्गजों के बयान सामने आए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस मामले पर भारत को दृढ़ता से अपनी बात रखने को कहा है।

Sunil Gavaskar Vinesh Phogat

Sunil Gavaskar Vinesh Phogat

Sunil Gavaskar Reaction Vinesh Phogat Disqualified: देश का दिल टूटा हुआ है। एक सपना एक झटके में चकनाचूर हो गया। पेरिस ओलंपिक्स में भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा आया है। विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर हर कोई हैरान है। देश-दुनिया से उनके लिए प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ रही है। भारत सरकार भी इस मामले को लेकर ओलंपिक अधिकारियों के संपर्क में है। इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने फोगाट के बाहर होने पर हैरानी जताई है।

विज्ञापन

कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए

गावस्कर ने एक इवेंट के दौरान कहा- “फोगाट का अयोग्य होना अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उम्मीद करता हूं कि अधिकारी इस पर ध्यान देंगे। उन्हें इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।” गावस्कर ने आगे कहा- ”यह खेल का कोई शुरुआती दौर नहीं है। हम गोल्ड मेडल की प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात कर रहे हैं। भारत में कोई भी इसे हल्के में नहीं ले सकता। चाहे वह भारतीय ओलंपिक संघ हो या भारत सरकार इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमें इस पूरे मुद्दे पर बहुत दृढ़ता से विरोध करना चाहिए।”

विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरे एथलीट्स के लिए निराशाजनक

गावस्कर का ये भी कहना है कि अगर वे बाहर होती हैं तो यह बाकी एथलीट्स के लिए निराशाजनक होगा। उन्होंने कहा- खिलाड़ी इस स्तर से ही खुद को ऊपर उठाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यह एक तरह से जीत की स्थिति में पहुंचने की चुनौती है। चाहे फुटबॉल हो या क्रिकेट या फिर कोई और खेल, यह आपके रास्ते में आ रहीं बाधाओं को पार करने के बारे में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ