---विज्ञापन---

खेल angle-right

Vinesh Fogat के साथ हुई है बड़ी साजिश, भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के दावे से मचा हड़कंप

Paris Olympics 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद से ही भारत में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कोई विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश की बात कर रहा है तो कोई कोच और भारतीय कुश्ती महासंघ पर इसका ठीकरा फोड़ रहा है। इस बीच भारत के एक पूर्व खिलाड़ी के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है।

---खबर नीचे जारी है---

Paris Olympics 2024 में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद से ही भारतीय फैंस में इसको लेकर भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भारत के खेल प्रशंसक इस घटना पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाले दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी प्रतिक्रिया में जो बात कही है, उसे लेकर हड़कंप मचना तय है।

साजिश का लगाया आरोप 

भारत के दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने आरोप लगाया कि ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया जाना एक गहरी साजिश भी हो सकती है क्योंकि उसके जैसे एलीट खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंटों से पहले वजन कम करने की तकनीक बखूबी आती है। ये हैरान करने वाला है कि विनेश का वजन फाइनल मैच से पहले 100 ग्राम अधिक निकला। विनेश ने ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था और उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का माना जा रहा था लेकिन अब वो बिना किसी पदक के खाली हाथ लौटेंगी।

---खबर नीचे जारी है---

क्या बोले विजेंदर सिंह 

पीटीआई से बात करते हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि ‘यह साजिश हो सकती है। 100 ग्राम, मतलब मजाक है क्या। हम खिलाड़ी एक रात में 5 से 6 किलो वजन घटा सकते हैं। हमें पता होता है कि अपनी भूख और प्यास पर कैसे काबू रखना है। साजिश का मतलब ये है कि कुछ लोग खेलों में भारत के बढ़ते कद को देखकर खुश नहीं है। इस लड़‌की ने इतना कुछ झेला है कि उसके लिए दुख होता है वो और क्या कर सकती थी। मुझे यकीन नहीं होता कि विनेश ऐसी गलती कर सकती हैं। वो इतने लंबे समय से एलीट खिलाड़ी है और उन्हें पता है। मुझे उसकी चिंता हो रही है। उम्मीद है कि वह ठीक है। उसके साथ जो कुछ हुआ वो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

नेताओं ने भी की मांग 

विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने के बाद भारत के दिग्गज नेताओं ने भी इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया था। वहीं, कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने कहा कि वह निराश हैं। विनेश ने हम सबका दिल जीता था। वह नहीं जानते कि क्या और कैसे हुआ लेकिन विनेश को वह इनाम नहीं मिला, जो उसे मिलना चाहिए था। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को देश का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट इतिहास रचने जा रही थी, लेकिन उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। ये अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है। भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और बात न बने तो ओलंपिक का बहिष्कार करे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा सच्चाई सामने आनी चाहिए।

 

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Aug 07, 2024 07:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola