'सिल्वर मेडल छीन लेना, समझ के परे है...', विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे सचिन तेंदुलकर, उठाए ये बड़े सवाल

Sachin Tendulkar Post On Vinesh Phogat:पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल मैच से पहले तय वजन सीमा से 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से अयोग्य करार दे दिया गया था। इसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल देने की मांग हो रही है। इसको लेकर अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी उनका समर्थन किया है।

ban 1 (59)

Sachin Tendulkar Post On Vinesh Phogat: 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालिफाई कर दिया था। उनके डिसक्वालिफाई होने से हर कोई निराश है। फाइनल मुकाबले से डिसक्वालिफाई होने के बाद निराश भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इस मामले को लेकर ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स’ (सीएएस) में याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन

इस मामले को लेकर सचिन तेंदुलकर ने भी विनेश फोगाट के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा है कि हमें लगता है कि विनेश को सिल्वर मेडल मिलना चाहिए।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘हर स्पोर्ट्स के कुछ रूल्स होते हैं। इन नियमों के संदर्भ को देखने की जरूरत है। ये भी हो सकता है कि उन्हें एक बार फिर से मौका मिल सकता था। इससे पहले भी वजन के आधार पर खिलाड़ियों को डिसक्वालिफाई किया गया है। लेकिन इसके लिए सिल्वर मेडल छीन लेना, ये समझ के परे है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर कोई खिलाड़ी ड्रग्स लेकर लेता है और उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता तो ये समझ में आता है। ऐसे हालात में खिलाड़ियों को पदक नहीं मिलना चाहिए और अंतिम स्थान मिलना चाहिए। वहीं, विनेश ने फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप के दो पहलवानों को हराया है। वो रजत पदक की हकदार हैं।

विज्ञापन

ओलंपिक खत्म होने से पहले आ सकता है फैसला

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में डिसक्वालीफिकेशन के मामले पर विनेश फोगाट ने अपील की है। इसको लेकर ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स’ (सीएएस) ने अहम अपडेट दिया है। सीएएस ने कहा है कि इस मामले पर ओलंपिक खत्म होने से पहले फैसला आ जाएगा। इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी, लेकिन इसके लिए फैसले के लिए कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ