Paris Olympics 2024: सिगरेट पीना इस स्टार खिलाड़ी को पड़ा भारी, ओलंपिक से भेजा गया वापस घर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। इससे पहले जापान को एक बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है। उनके नाम वापस लेने से जापान की पदक जीतने की उम्मीद को झटका लगा है।

arvind - 2024-07-19T174632.410

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक शुरू होने से पहले ही इस देश को एक बड़ा झटका लगा है। महिला कलात्मक जिमनास्टिक टीम की 19 वर्षीय कप्तान शोको मियाता ने अपना नाम वापस ले लिए है। इसको लेकर जापानी जिमनास्टिक एसोसिएशन (जेजीए) ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने धूम्रपान करके टीम की आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन

इसको लेकर जेजीए के अधिकारियों ने कहा कि मियाता जांच के लिए मोनाको में टीम के प्रशिक्षण शिविर को छोड़ने के बाद गुरुवार को जापान पहुंची थी, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई थी। जेजीए ने बताया कि अब पांच के बजाय चार एथलीट ही प्रतिस्पर्धा करेंगे।

विज्ञापन

कोच और अध्यक्ष ने मांगी माफी

मियाता की इस हरकत पर जेजीए के अध्यक्ष तदाशी फुजिता और उनके निजी कोच मुत्सुमी हरादा सहित अन्य अधिकारियों ने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘हम इसके लिए तहे दिल से माफी मांगते हैं।’ इस बार जापान की महिला जिम्नास्टिक टीम से बहुत ज्यादा उम्मीद की जा रही थी। उम्मीद की जा रही थी कि वो 1964 के टोक्यो ओलंपिक के बाद पहली बार जापान के लिए पदक जीतेंगी।

विज्ञापन

कोच ने अपने बयान में कही ये बात

विज्ञापन

इसको लेकर कोच हरादा ने कहा, ये सच है कि मियाता ने लापरवाही की है, लेकिन उस पर बहुत ज्यादा परफॉरमेंस प्रेशर था। उन्होंने आँसू पोंछते हुए कहा, ‘वो पिछले कुछ बहुत ज्यादा दबाव में गुजार रही थी। मैं लोगों से इसे समझने का आग्रह करूंगा। मियाता मौजूदा जापानी राष्ट्रीय चैंपियन हैं। उन्हें इस बार पदक का दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने 2022 विश्व चैंपियनशिप में बीम पर कांस्य जीता था। इसके अलावा वो ऑल-अराउंड प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थी।

बता दें कि ओलंपिक में अच्छा करने का इन खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा मानसिक दबाव होता है। पिछली बार टोक्यों में जिमनास्टिक सुपरस्टार सिमोन बाइल्स ने भी अपना नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ