अब राजनीति के अखाड़े में दम दिखाएंगी Vinesh Phogat? इस पार्टी से मिला खुला ऑफर

Paris Olympics 2024 में कुश्ती की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मैच से पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद विनेश फोगाट ने खेल से संन्यास ले लिया। अब चर्च है कि वह राजनीति के मैदान में उतर सकती हैं। 

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट

Paris Olympics 2024 में भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट को उनके फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस घटना से भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों को गहरा झटका लगा। विनेश फोगाट ने भी इस घटना से दुखी होकर अपने खेल से संन्यास लेने का एलान कर दिया। भारत की इस स्टार महिला पहलवान के साथ खेल प्रेमियों का अपार समर्थन है। अब राजनीतिक गलियारों में भी विनेश फोगाट का नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है। विनेश फोगाट हरियाणा की रहने वाली हैं। हरियाणा में अगले 1-2 महीने में राज्यसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दल विनेश फोगाट को लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में जुट गए हैं। राजनीतिक दल विनेश फोगाट को राजनीति में आने के लिए खुला ऑफर दे रहे हैं।

विज्ञापन

हरियाणा के खेल मंत्री ने दिया ऑफर

हरियाणा के खेल मंत्री संजय सिंह ने विनेश फोगाट को राजनीति में आने का खुला निमंत्रण दिया। संजय सिंह ने कहा कि अगर विनेश फोगाट चाहें तो भाजपा उनके लिए टिकट पर विचार कर सकती है। विनेश फोगाट के साथ जो हुआ उस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। विनेश फोगाट को खुद फैसला लेना होगा कि वो खेल को जारी रखना चाहती हैं या राजनीति में आना चाहती हैं। अगर विनेश फोगाट राजनीति में आती हैं तो उन्हें भाजपा टिकट देकर चुनाव लड़ाने पर विचार कर सकती है। पार्टी उनका स्वागत करेगी। लेकिन बतौर खेल मंत्री उनकी इच्छा है कि विनेश को अभी खेलना चाहिए, उनका खेल करिअर अभी बचा हुआ है। विनेश फोगाट प्रदेश और देश का गौरव हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने भी राज्यसभा टिकट देने की कही थी बात 

खेल मंत्री संजय सिंह से पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की बात कही थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि अगर पार्टी के पास पर्याप्त संख्या में विधायक होते तो वह विनेश को राज्यसभा भेजते।

विज्ञापन

इस पार्टी ने खेल मंत्री बनाए जाने का दिया ऑफर 

कांग्रेस और भाजपा के अलावा जनसेवक पार्टी के संयोजक और महम से विधायक बलराज कुंडू ने विनेश फोगाट को खेल मंत्री बनाने का ऑफर दिया है। महम विधायक ने कहा कि अगर विनेश फोगाट चाहेंगी तो पार्टी उन्हें टिकट भी देगी और जीतने के बाद उन्हें खेल मंत्री भी बनाएगी।

विज्ञापन

महावीर फोगाट ने पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता की ओर से विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की बात कही गई, जिस पर विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महावीर फोगाट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विनेश को राज्यसभा में भेजने की बात कर रहे हैं तो उन्होंने गीता और बबिता को क्यों नहीं भेजा। 2005 और 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में बबीता ने रजत और गीता ने स्वर्ण पदक जीता था। तब सरकार के नियमों के मुताबिक उन्हें DSP बनाया जाना था, लेकिन गीता को इंस्पेक्टर और बबिता को सब-इंस्पेक्टर बनाया गया। बाद में कोर्ट से गीता और बबिता को न्याय मिला।

विज्ञापन

क्या राजनीति में कदम रखेंगी विनेश फोगाट?

विनेश फोगाट फिलहाल फ्रांस में ही हैं। उन्होंने अपनी अयोग्यता के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय में अपील दायर की है, जिसपर फैसला आना बाकी है। विनेश फोगाट राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं? अभी इस पर उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, उन्होंने अपने खेल से संन्यास लेने की घोषणा जरूर कर दी है। ऐसे में उनका अगला कदम क्या होगा, ये सभी फैंस जानना चाह रहे हैं। फिलहाल उनकी प्रतिक्रिया का सभी को इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ