किस्मत का खेल! रीतिका हुड्डा को हराने वाली रेसलर का जिससे सेमीफाइनल मुकाबला, उसे रीतिका ने दी थी पटकनी

Paris Olympics Reetika Hooda: रेसलर रीतिका हुड्डा किस्मत के फेर में फंस गई हैं। वह एक रेसलर की जीत के बाद रेपेचेज राउंड में पहुंच सकती हैं।

Paris Olympics Reetika Hooda

रीतिका हुड्डा।

Paris Olympics Reetika Hooda: किस्मत किस तरह का खेल करती है इसे पेरिस ओलंपिक में बखूबी देखा जा सकता है। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का सिल्वर मेडल किस्मत के भरोसे है।  उन्हें सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इसका फैसला 11 अगस्त को होगा। दूसरी ओर, रीतिका हुड्डा 76 किग्रा वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गई हैं, लेकिन उनका मेडल भी अब किस्मत के हाथ में हो गया है।

विज्ञापन

रीतिका को किर्गिस्तान की रेसलर मेडेट काइजी ने हराया। अब काइजी सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। उनका सेमीफाइनल मुकाबला अमेरिका की रेसलर कैनेडी ब्लेड्स से होगा। अगर इस मुकाबले में काइजी जीत दर्ज करती हैं तो फाइनल में पहुंचकर रीतिका की किस्मत चमका देंगी। रीतिका को रेपेचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका मिल जाएगा। अब किस्मत का एक और खेल देखिए…जिस सेमीफाइनल मुकाबले में काइजी का मैच अमेरिका की प्रतिद्वंद्वी ब्लेड से होने जा रहा है। उसे रीतिका पटकनी दे चुकी हैं।

विज्ञापन

अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दी थी मात

जी हां, अमेरिका की रेसलर कैनेडी ब्लेड को रीतिका पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में पटकनी दे चुकी हैं। रीतिका ने ब्लेड को हराकर ही गोल्ड मेडल जीता था। वह इस चैंपियनशिप की इस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई थीं। अब किस्मत देखिए, रीतिका बाहर हैं और कैनेडी सेमीफाइनल मुकाबला खेलने जा रही हैं। जिसमें रीतिका कैनेडी की हार की उम्मीद कर रही हैं। रीतिका ने सीनियर एशियाई चैंपियनशिप और अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप (72 किग्रा) में कांस्य पदक भी जीते हैं।

विज्ञापन

शानदार लय में हैं कैनेडी ब्लेड्स

किर्गिस्तान की रेसलर मेडेट काइजी-कैनेडी ब्लेड्स से सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ब्लेड्स शानदार लय में हैं। उन्होंने हाल ही में रोमानिया के की कैटालिना एक्सेंटे के खिलाफ शानदार मुकाबला खेला। एक्सेंटे को इस मुकाबले में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ