विनेश फोगाट केस: फाइनल में डिस्क्वालीफाई किए जाने से लेकर CAS की सुनवाई तक, यहां जानें सब कुछ

Vinesh Phogat ने 6 अगस्त को फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में क्यूबा की गुजमान लोपेज को हराया था। 7 अगस्त को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने उन्हें फाइनल से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था।

Vinesh Phogat, Vinesh Phogat Disqualification case, Arbitration for Sports decision, Neeraj Chopra, IOA, PT Usha

Vinesh Phogat

विज्ञापन

Vinesh Phogat Disqualification case : भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलिंपिक में सिल्वर मेडल दिया जाए या नहीं? कोर्ट ऑफ आर्बिटरेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ने इस मुद्दे पर अपना फैसला 13 अगस्त तक देने का फैसला किया है। उम्मीद है कि अब 13 अगस्त को डॉ. एनाबेले बेनेट इस बारे में अपना फैसला सुनाएंगे।

डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश ने सीएएस में अपील की है। इससे पहले 7 अगस्त को विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते डिस्क्वालीफाई किया गया था। आइए आपको बताते हैं कि डिसक्वालीफाई से आज तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन

1 आज समय बढ़ाने से पहले इस मामले में CAS ने सभी पक्षों को सुना है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने विनेश का पक्ष रखा था।

2 CAS दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है।

विज्ञापन

3 सीएएस के इस मामले में समय बढ़ाने से पहले एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा था कि विनेश फोगाट को मेडल मिलेगा तो अच्छा रहेगा, अगर नहीं मिलेगा तो मुझे ऐसा लगता है कि एक चीज रह जाती है। लोग आपको कुछ दिनों तक याद करेंगे। यह भी रहेंगे कि आप हमारे चैंपियन हैं, लेकिन अगर आप पोडियम पर नहीं होते हैं तो लोग आपको बहुत जल्दी भूल भी जाते हैं।

विज्ञापन

4 इस मामले में इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा था कि एक वर्ग में दो सिल्वर मेडल नहीं दिए जा सकते।

5   आठ अगस्त को फाइनल से अयोग्य करार दिए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां के नाम बड़ा भावुक संदेश लिखा था।

विज्ञापन

6 विनेश फोगाट के वकीलों ने सीएएस में दलील दी कि 5 अगस्त को विनेश का वजन निर्धारित सीमा से कम था। लेकिन अगले दिन शाम को शरीर की नेचुरल रिकवरी प्रक्रिया के चलते विनेश का वजन बढ़ गया। इसमें विनेश ने कोई धोखाधड़ी नहीं की है।

विज्ञापन

7 विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा था कि आईओए विनेश का समर्थन करता है और विनेश ने अपने शानदार करियर के दौरान कुश्ती के मैदान पर अनगिनत उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

8 सात अगस्त को विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते डिसक्वालीफाई किया गया था।

विज्ञापन

9 छह अगस्त को फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में विनेश ने क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ