विनेश फोगाट केस में नया मोड़, 11 अगस्त नहीं अब इस तारीख को आएगा फैसला

Vinesh Phogat Case Latest Updates : पेरिस ओलंपिक 2024 में डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की अपील पर 10 अगस्त को फैसला आना था। लेकिन अब इसको 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

Vinesh phogat

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Appeal in CAS Update News: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला फ्री स्टाइल रेसलिंग के फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन बढ़ने के चलते डिसक्वालीफाई हो गई थी। जिसके बाद सिलवर मेडल को लेकर विनेश की तरफ से खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील दर्ज करवाई गई थी। विनेश का केस वकील हरीस साल्वे ने लड़ रहे हैं। वहीं अब सीएसए अब इस मामले पर 13 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा। यानी सिलवर मेडल आएगा या नहीं इसको लेकर भारतीय फैंस को 13 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आईओए के मुताबिक सीएएस के तदर्थ विभाग ने विनेश फोगट बनाम यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मामले में एकमात्र मध्यस्थ माननीय डॉ. एनाबेले बेनेट को निर्णय जारी करने के लिए 11 अगस्त, 2024 को शाम 6:00 बजे तक का समय दिया है। तर्कसंगत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

भारतीय फैंस को आखिरी उम्मीद

विज्ञापन

अब करोड़ों भारतीय फैंस को 13 अगस्त का इंतजार है। फैंस को उम्मीद है कि विनेश फोगाट को सिलवर मेडल मिल सकता है। पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने कमाल की शुरुआत की थी। एक ही दिन में 3-3 पहलवानों को पटखनी देकर भारतीय पहलवान ने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल से पहले ही भारतीय फैंस का दिल टूट गया था। क्योंकि विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ