Paris Olympics 2024 में भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन की ओर से हुई इस कार्रवाई के खिलाफ विनेश फोगाट ने खेल पंचाट न्यायालय (CAS) में अपील दायर की थी। इस अपील पर सीएएस में सुनवाई भी हुई, जहां विनेश फोगाट ने अपना पक्ष और ओलंपिक कमेटी ने अपना तर्क रखा था। इस सुनवाई के बाद शनिवार की रात 9:30 बजे फैसला आ जाना था, लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 13 अगस्त तक का समय दे दिया गया। उम्मीद है कि आज शाम तक इस पर फैसला आ जाएगा, लेकिन इस बीच विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को फाइनल में अयोग्य घोषित होने से CAS की सुनवाई तक, यहां जानें सब कुछ
कोर्ट ने पूछे 3 सवाल
विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील दायर कर संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने का अनुरोध किया है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में कई तर्क भी पेश किए हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने विनेश फोगाट से 3 तीखे सवाल किए हैं। विनेश फोगाट को इन सवालों के जवाब ईमेल के माध्यम से देने हैं। सीएएस की ओर से पूछे गए ये 3 सवाल इस प्रकार हैं।
पहला सवाल: क्या आपको नियम की जानकारी थी कि आपको दूसरे दिन फाइनल मैच से पहले सुबह वजन देना है?
दूसरा सवाल: क्यूबा की पहलवान ने फाइनल मैच खेलकर सिल्वर पदक जीता है। क्या वो अपना सिल्वर मेडल आपके साथ साझा करेंगी?
तीसरा सवाल: आपको अपनी इस अपील पर फैसला सार्वजनिक घोषणा के जरिए चाहिए या फिर आप गोपनीय तरीके से निजी तौर पर ये फैसला जानना चाहेंगी?
अब इन तीनों सवाल के जवाब विनेश फोगाट को देने हैं। विनेश फोगाट अपना क्या जवाब और तर्क देती हैं ये जानकारी अभी तो सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि वो अपना जवाब आज ही दे देंगी, जिसके बाद आज शाम तक इस मामले पर फैसला आ जाएगा।
क्या था मामला
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक-2024 में कुश्ती की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। वह महिलाओं की 50 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से चुनौती पेश कर रहीं थीं। उन्होंने अपने प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच शानदार तरीके से जीता था और कुश्ती की महिला वर्ग में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं थीं। विनेश फोगाट को अगले दिन फाइनल मैच खेलना था। दूसरे दिन सुबह विनेश फोगाट का वजन मापा गया, जिसमें उनका वजन 50 किग्रा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसके चलते विनेश फोगाट को टूर्नामेंट के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था और उन्हें फाइनल मैच भी नहीं खेलने दिया गया।
ये भी पढ़ें: अब राजनीति के अखाड़े में दम दिखाएंगी Vinesh Phogat? इस पार्टी से मिला खुला ऑफर
विनेश फोगाट ने रखी थी ये दलील
विनेश फोगाट ने अपने बचाव में इससे पहले कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा था। इसमें उन्होंने मैच के आयोजन स्थल से ओलंपिक विलेज की दूरी, मैचों के शेड्यूल और अपने वजन को मेंटेन न रख पाने के कारण गिनाए थे। विनेश फोगाट के वकील हरीश साल्वे ने भी विनेश के लिए कई दलीलें कोर्ट में पेश की थीं।
ये भी पढ़ें: Paris में पदक जीतने के बाद सरकार से मिले नौकरी के 2 ऑफर, लेकिन एथलीट ने किया इनकार! क्या रही वजह?
ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat से पहले इन भारतीय एथलीट्स पर भी हो चुका है एक्शन, छीन लिया गया था पदक
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
13 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
23 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
51 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines